Gena Rowlands Passes Away: एक तरफ जहां आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, तो दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सिनेमाजगत की मशहूर एक्ट्रेस का अचानक से निधन हो गया है, जिससे ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि फैंस भी मायूस हैं। एक्ट्रेस के यूं अचानक चले जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। साथ ही सभी उनको श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
बता दें कि ‘नोटबुक’ स्टार गेना रोलैंड्स का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि गेना रोलैंड्स लंबे समय से डिमेंशिया से जूझ रही थीं। वहीं, अब इस बीमारी ने एक्ट्रेस की जान ही ले ली। गेना रोलैंड्स इंडियन वेल्स, कैलिफोर्निया में रहती थीं और वहीं पर बुधवार यानी 14 अगस्त को उनके पति रॉबर्ट फॉरेस्ट और बेटी एलेक्जेंड्रा सहित परिवार और दोस्तों के बीच उनकी मौत हो गई।
बेटे ने की निधन की पुष्टि
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की मौत की खबर पहले ही आ गई थीं। हालांकि बाद में उनके बेटे निक कैसावेट्स के एजेंट ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि गेना की मौत क्यों हुई इसकी वजह का खुलासा पहले नहीं किया गया था। हालांकि निक कैसविट्स ने बाद में इसका खुलासा किया कि उनकी मां को जून 2024 में अल्जाइमर नाम की बीमारी थी।
1950 के दशक से की थी करियर की शुरुआत
गेना की बात करें तो वो जून 1930 में कंब्रिया, विस्कॉन्सिन में जन्मी थी और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के दौरान की थी। जब उन्होंने द सेवन ईयर इच में ब्रॉडवे की शुरुआत की थी तो इसके तुरंत बाद वह टेलीविजन की ओर चली गईं, जिनमें स्टूडियो वन, लारमी, जॉनी स्टैकाटो (उनके दिवंगत पति जॉन कैसावेट्स के साथ), बोनान्जा और द वर्जिनियन आदि शामिल हैं। साल 1958 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म द हाई कॉस्ट ऑफ लविंग में अभिनय किया था। वहीं, अब एक्ट्रेस के निधन से सभी बेहद दुखी हैं।
यह भी पढ़ें- स्टार कपल के पीछे पड़ी सनकी प्रेमिका, 1 लाख मैसेज भेजने के बाद गोली मारने की दी धमकी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines