'गहराइयां' फेम एक्टर ने जयपुर में की सीक्रेट वेडिंग, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आ चुके बॉलीवुड एक्टर धैर्य करवा ने चुपचाप शादी रचा ली है। उनकी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

gehraiyaan actor dhairya karwa secretly tie knot at jaipur wedding photo viral

Dhariya Karwa File Photo

फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सीक्रेट वेडिंग करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया है। अब एक और एक्टर धैर्य करवा ने गुपचुप शादी रचा ली है। फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण के को-एक्टर रहे धैर्य करवा ने राजस्थान के जयपुर में शादी रचाई है। हैरानी की बात ये है कि अपनी शादी की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर तक नहीं की हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ शादी के जोड़े में कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन

बेहद निजी समारोह में हुई शादी

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर धैर्य करवा ने राजस्थान के जयपुर में गुपचुप शादी रचाई है, जिसमें उनकी फैमिली और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी को बेहद सिंपल और शांत रखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि धैर्य ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई है। वहीं उनकी दुल्हन ने लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना हुआ है। तस्वीर में दोनों ही कैमरे की तरफ हंसते हुए पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन

Dhairya gets married

कौन हैं धैर्य करवा की वाइफ?

एक्टर धैर्य करवा की पत्नी कौन हैं इसके बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा खुद एक्टर की तरफ से भी अपनी शादी पर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा धैर्य के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन

धैर्य करवा का फिल्म करियर

धैर्य करवा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘गहराइयां’ और रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में नजर आए थे। हाल ही में धैर्य को जी5 की वेब सीरीज ‘ग्यारह ग्यारह’ में देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ