नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और वाइफ गीता बसरा (Geeta Basra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गीता कई मजेदार वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। अब एक्ट्रेस गीता बसरा ने पति हरभजन सिंह के साथ ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे नेटिजंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है।
अभी पढ़ें – Rubina Dilaik ने बेली डांस मूव्स दिखा किया पति को याद, बोलीं- ‘घर आजा परदेसी..
अचानक पास आकर कमर से मारी टक्कर
दरअसल, गीता बसरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीते हैं शान से…मूवी के फेमस सॉन्ग जूली जूली, जॉनी का दिल तुमपे आया जूली…पर अनोखा एक्ट पेश किया है। इसमें जैसे ही गीता कहती हैं- हमको टॉनी नहीं मांगता, हमको पीटर नहीं मांगता, हमको साइकल वाला माइकल नहीं मांगता। तो इस पर भज्जी पूछते हैं- तो कौन मांगता?
गीता कहती हैं- जॉनी जॉनी, जूली का दिल तुमपे आया जॉनी। इतना कहते ही वे भज्जी के करीब आने लगती हैं और जैसे ही गाने के बोल आते हैं- तू ही तो मेरी जान है, जान है…वह भज्जी को कमर से मारती हैं और हल्की चोट पहुंचा देती हैं। भज्जी भी इस एक्ट से हक्के-बक्के रह जाते हैं। दोनों की कॉमेडी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Urvashi Rautela: बार्बी डॉल बनीं उर्वशी रौतेला, रेड ऑउटफिट में दिखा हॉट अवतार
सात साल पहले की थी शादी
रिलेशनशिप की बात की जाए तो हरभजन ने गीता बसरा से लंबे रिलेशनशिप के बाद 2015 में शादी कर ली थी। भज्जी को गीता ‘वो अजनबी’ गाने में देखते ही पसंद आ गई थीं। एक इंटरव्यू में भज्जी ने खुलासा किया था कि वह उस वक्त लंदन में थे। गीता को देखते ही वह दीवाने हो गए। भज्जी और गीता के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम जोवन वीर सिंह है, जबकि बेटी का नाम हिनाया हीर है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
1 hr ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
3 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
4 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
5 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
6 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
7 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines