हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

आमिर खान से शादी के बाद क्या Gauri Spratt ने अपनाया इस्लाम? जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने आज यानी 05 जुलाई को को Gauri Spratt के साथ तीसरी शादी रचाई है. शादी के बाद ही सोशल मीडिया पर गौरी के धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
Aamir khan से शादी के बाद गौरी ने अपनाया इस्लाम?

सुपरस्टार आमिर खान ने 05 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. उन्होंने यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर ही की है. इस शादी समारोह में काफी कम लोग शामिल हुए है. आमिर ने रजिस्टर्ड मैरिज की है. बता दें कि कपल 25 सालों से एक दूसरे को जानते थे. हालांकि, आज फाइनली कपल ने शादी कर ली है. शादी के बाद से कपल की कुछ क्यूट फोटोज और डांस वीडियोज सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की शादी दोपहर करीब 12:45 पर उनके निजी घर पर रजिस्टर्ड की गई .

वहीं इस शादी समारोह में आमिर खान के बच्चे इरा खान और जुनैद खान मौजूद थे. इसके अलावा शादी में आमिर के दामाद नूपुर शिखरे, फिल्ममेकार आशुतोष गोवारिकर, के साथ अंबानी परिवार के सदस्यों ने भी शिरकत की थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस एली अवराम, क्रिकेटर इरफान पठान, राजनेता राज ठाकरे इस शादी समारोह में नजर आए हैं.

क्या आमिर से शादी के बाद गौरी ने अपनाया इस्लाम?

हालांकि, आमिर खान और गौरी की शादी बाद ही सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. दरअसल, आमिर खान के कई फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या गौरी ने शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाया है कि नहीं. लेकिन अभी तक सुपरस्टार आमिर खान और गौरी की ओर से धर्म परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए यह साफ नहीं हो पाया है कि गौरी ने शादी के बाद धर्म बदला है या नहीं. लेकिन आपको बता दें कि आमिर खान ने रजिस्टर्ड मैरिज की है. इसलिए पार्टनर को अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन

दो शादी कर चुके हैं आमिर?

आपको बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं इरा और जुनैद हैं. वहीं बाद में आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी रचाई थी. हालांकि, यह शादी साल 2021 में टूट गई. किरण राव से एक बेटा आजाद है. हालांकि, अब आमिर खान ने 05 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी रचाई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola