Gaurav Saxena: इन दिनों ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर हेमा शर्मा लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में हेमा, बिग बॉस 18 के घर के बेघर हो गई। हेमा शर्मा बिग बॉस के 18वें सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं, जो घर से बाहर आई हैं। हालांकि इन दिनों हेमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी हां, हेमा शर्मा के एक्स हसबैंड गौरव सक्सेना ने हेमा को एक्सपोज किया है।
Hema Sharma से मुझे जान का खतरा- गौरव
दरअसल, गौरव ने अपने यूट्यूब चैनल ‘गौरव की कहानी’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सिंतबर महीने का है। इस वीडियो में गौरव ने दावा किया है कि हेमा उन्हें मार देगी। इस वीडियो के शुरू में हेमा शर्मा नजर आ रही हैं और वो कह रही हैं कि मैं इतनी बुरी हूं कि जब तक उसका नाश ना हो जाए, वो सड़क पर ना जाए, तब तक फिर मैं शांति से नहीं बैठती हूं।
मैं बहुत खतरनाक भी हो गई हूं- हेमा
इसके बाद वीडियो में गौरव खुद नजर आ रहे हैं। वीडियो में गौरव कह रहे हैं कि थोड़ा-सा बचके, मैडम बहुत खतरनाक हैं। इनके कॉन्टेक्ट बहुत बड़े-बड़े लोगों से हैं। हो सकता है ये तेरा मर्डर करवा दें, तुझे मरवा दे। वीडियो में फिर हेमा नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि मैं आज बता देती हूं और आज के टाइम पर मुझे ऐसा लगता है कि मैं बहुत खतरनाक भी हो गई हूं, मेरे दुश्मन के लिए।
ऐसा मारूंगी कि… हेमा
वीडियो में हेमा आगे कहती हैं कि फ्यूचर प्लानिंग करती हूं। उसको दो साल बाद मारूंगी, लेकिन ऐसा मारूंगी कि ये उठ भी नहीं पाएगा। वीडियो में फिर गौरव नजर आते हैं और कहते हैं कि अगर आपके जैसे अच्छे कलाकार होते इंडस्ट्री में तो किसी और को बदनाम करने के बजाय कुछ और ही कर रहे होते। मैं ये सब नहीं करना चाहता था।
गौरव ने खोली एक्स वाइफ की पोल
गौरव ने अपने इस वीडियो में हेमा शर्मा को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं और वायरल भाभी की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये वीडियो वायरल हो रहा है। आप इसको यूट्यूब पर देख सकते हैं कि कैसे एक पति ने अपनी एक्स पत्नी की करतूतों का खुलासा किया है। इन दिनों गौरव और हेमा के बीच की ये फाइट इंटरनेट पर चर्चा में है। हर कोई इसके बारे में बात करता नजर आ जाता है।
यह भी पढ़ें- Renuka Swamy मर्डर केस में बंद एक्टर की जेल में बिगड़ी तबीयत, लगातार खारिज हो रही Darshan की जमानत
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
10 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
11 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
12 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
14 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
16 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
17 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
18 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines