क्या Anupamaa में फिर होगी अनुज की एंट्री? Gaurav Khanna ने वापसी को लेकर दिया शॉकिंग बयान

Anupamaa: अनुपमा में एक बार फिर गौरव खन्ना अनुज बनकर वापसी करने की बात कर रहे हैं। एक्टर चाहते हैं कि वो शो में एक बार फिर लौट आएं। अब उनकी किस्मत किसके हाथ में है वो पता करते हैं।

Anupamaa Gaurav Khanna

Anupamaa Gaurav Khanna file photo

Anupamaa: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ से कई स्टार्स की एग्जिट हो चुकी है। वनराज शाह से लेकर अनुज कपाड़िया, काव्या और तोषु तक का किरदार निभाने वाले एक्टर्स इस शो को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में फैंस भी मायूस हैं। इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो अनुपमा के फैंस के लिए जानना बेहद जरूरी है। अब कहा जा रहा है कि इस शो में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की दोबारा एंट्री हो सकती है। यानी अनुज अब शो में वापस लौट सकता है।

विज्ञापन

अनुपमा में फिर होगी अनुज की वापसी?

हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है। दरअसल, अब गौरव खन्ना ने अपनी वापसी को लेकर एक इंटरव्यू दिया है और इस शो में वापस आने की इच्छा जताई है। गौरव इस शो में लीड एक्टर के रोल में थे, लेकिन 15 साल के लीप के बाद सब बदल गया। इस लीप के बाद गौरव खन्ना की जर्नी शो में खत्म हो गई। वहीं, अब Directors Kut Productions के साथ हुई मीटिंग में गौरव ने शो में लौटने की इच्छा जताई है। एक्टर का कहना है कि ये सिर्फ तभी मुमकिन है, जब शो के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) भी ऐसा ही चाहें।

विज्ञापन

क्या बोले गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना ने रिवील किया कि उनके फेवरेट कैरेक्टर वो हैं जिन्हें वो निभाते हैं। एक्टर ने कहा कि वो जो भी किरदार निभा रहे होते हैं उस समय वो उनका पसंदीदा किरदार होता है। गौरव खन्ना ने आगे कहा अगर सर मुझे बुलाते हैं तो अनुज बनकर वापसी करना पॉसिबल है और मैं फिर दोबारा ये करूंगा।’ उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा, ‘अगर वो नहीं सुन रहे हैं, तो सर मैं फिर से बोल रहा हूं, अगर सर मुझे दोबारा बुलाते हैं।’ आपको बता दें, अनुज को शो में फैंस काफी मिस कर रहे हैं।

विज्ञापन

राजन शाही पर टिका है फैसला

गौरव खन्ना की बातें सुनकर फैंस के दिल को राहत मिली होगी। अभी भी शो में उनकी एंट्री की उम्मीद कहीं न कहीं बाकी है। एक्टर तो दोबारा इस शो में लौटना चाहते हैं और प्रोड्यूसर मान गए तो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरादर निभाते हुए गौरव खन्ना फिर से नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, इस शो से गौरव को एक बार फिर टीवी पर खुद को साबित करने का मौका मिला था और उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से साबित कर दिया कि इस रोल में उनसे अच्छा कोई लग ही नहीं सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ