पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ से भले ही दूर हो गए हों लेकिन अपने नए शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में उनके कुकिंग का टैलेंट देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। वैसे तो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले नहीं हुआ है लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि गौरव खन्ना ने यह शो जीत लिया है। हालिया एपिसोड में एक्टर ने अपनी जर्नी का इमोशनल किस्सा सुनाया जब वह मुंबई आए थे। दरअसल, सभी सेलिब्रिटी कुक्स को एक चैलेंज दिया गया था, जिसने गौरव को उनके स्ट्रगल की याद दिला दी।
सेलिब्रिटी कुक्स को मिला ये चैलेंज
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सेलिब्रिटी कुक्स को फिनाले से पहले बड़ा चैलेंज मिलने वाला है। इस बार के ब्लैक एप्रन चैलेंज में जज शेफ कुणाल कपूर, शेफ रणवीर बरार और फराह खान एक दिलचस्प ट्विस्ट लेकर आए जिसमें बताया गया कि सेलिब्रिटी कुक्स पूरे हफ्ते ब्लैक एप्रन चैलेंज फेस करेंगे। पहले दिन उन्हें वन पॉट कुकिंग चैलेंज दिया गया जिसमें उन्हें चार डिश बनानी थी लेकिन सिर्फ एक ही बर्तन में। अन्य सभी बर्तनों को हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें: करण कुंद्रा से कब शादी करेंगी तेजस्वी? एक्ट्रेस की मां ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में किया रिवील!
गौरव खन्ना को याद आया स्ट्रगल
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव खन्ना को ये चैलेंज उनकी स्ट्रगल जर्नी की याद दिला देता है। अपनी स्ट्रगल जर्नी को याद करते हुए गौरव कहते हैं, ‘आज हमारे पास सिर्फ एक बर्तन है। मुझे वो पुराने दिन याद आ गए हैं जब मैं मुंबई में नया आया था। उस वक्त मेरे पास पैसे नहीं होते थे। मेरे पास ऐसा ही एक पैन हुआ करता था और उसी में मुझे खाना बनाना पड़ता था। साथ में अपनी मां से बात करता था। आज मुझे वैसा ही एहसास हो रहा है।’ गौरव ने आगे बताया कि वह उस वक्त बहुत खराब खाना बनाते थे।
फिनाले वीक के लिए मुश्किल हुआ कंपटीशन
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। ये बात अलग है कि अभी तक इसकी डेट सामने नहीं आई है। फिनाले वीक में सेलिब्रिटी कुक्स को अब मुश्किल से मुश्किल चैलेंज का सामना करना पड़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते सेलिब्रिटी कुक्स को किन-किन चैलेंज का सामना करना पड़ेगा?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines