Celebrity MasterChef: Gaurav Khanna को 'विनर' बना सकते हैं ये 5 कारण

Gaurav Khanna In Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कथित टॉप 5 में गौरव खन्ना भी शामिल हैं। आइए जानते हैं 5 कारण जो उन्हें इस शो का विनर बना सकते हैं।

gaurav khanna may win celebrity masterchef know 5 reasons

Gaurav Khanna In Celebrity MasterChef File Photo

विज्ञापन

Gaurav Khanna In Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जल्द ही अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। दीपिका कक्कड़ भले ही शो में नजर आ रही हों लेकिन उन्होंने अब इस शो को छोड़ दिया है। हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के टाॅप 5 सेलिब्रिटी का कथित प्रोमो वीडियो लीक हो गया था। इसमें गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, मिस्टर फैजू, निक्की तंबोली और राजीव अदातिया का नाम शामिल था। आज हम आपको बताएंगे 5 कारण जो गौरव खन्ना को इस शो का विनर बना सकते हैं।

कभी नहीं मानते हार

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उन्हें अपनी कुकिंग के लिए कई बार जज से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। कई बार उन्हें खराब डिश बनाने के लिए निराशा का मुंह भी देखना पड़ा है। इसके बावजूद गौरव ने कभी हार नहीं मानी।

विज्ञापन

जज की सोच को किया गलत साबित

शो के दौरान कई बार देखा गया है जब शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना ने गौरव खन्ना की कुकिंग पर आशंका जताई है। हालांकि गौरव ने कई बार जज की आशंका को गलत साबित किया है। लेटेस्ट एपिसोड में भी उन्होंने ये कारनामा किया जिसके बाद शेफ रणवीर ने उन्हें न सिर्फ चम्मच वाली वाहवाही दी बल्कि गले भी लगाया।

विज्ञापन

गौरव में दिखी टीम स्पिरिट

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के चौथे हफ्ते में सेलिब्रिटीज कुक्स को टीम चैलेंज दिया गया था, जहां उन्हें सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों के लिए खाना बनाना और उसे बेचना था। गौरव को कैप्टन बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बखूबी टीम स्पिरिट दिखाई बल्कि अपनी होशियारी से इस चैलेंज को जीता भी था।

कुकिंग के साथ कॉमेडी भी

गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के किरदार में फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में एंट्री की तो फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हो गए। गौरव शो के दौरान अपनी कुकिंग के साथ कॉमेडी से हंसाते भी हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने शेफ रणवीर बरार की मजेदार मिमिक्री की थी।

विज्ञापन

कलर ब्लाइंड होकर भी नहीं मानी हार

गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बताया था कि वह कलर ब्लाइंड हैं। इस वजह से उनकी प्रजेंटेशन पर कई बार सवाल भी उठे हैं। इसके बावजूद गौरव ने हार नहीं मानी। उन्होंने जिद पकड़ी और उस पर खरे उतरे, जिसकी तारीफ शेफ विकास भी कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ