Bigg Boss 19: कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर कीचड उछालने से पीछे नहीं हट रहे. कभी मां-बाप, तो कभी लव लाइफ को लेकर नेशनल टीवी पर ये सब एक-दूसरे का मजाक बना रहे हैं. अपने झगड़ों के चक्कर में कुछ कंटेस्टेंट्स ये भूल जाते हैं कि वो जो कुछ भी कह रहे हैं, वो नेशनल टीवी पर दिखाया जा रहा है. हाल ही में अवेज दरबार को लेकर जो पर्सनल कमेंट्स हुए हैं, वो देखकर अवेज का इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया. अमाल मलिक और बसीर अली की बातें सुनकर घर का माहौल काफी खराब हो गया. अवेज की पर्सनल लाइफ को नेशनल टीवी पर उछलता और उन पर गंभीर एलिगेशन लगता देख उनके आंसू बह गए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Tanya Mittal और Neelam Giri की पक्की दोस्ती का क्या है कारण? सामने आई वजह
अवेज का सहारा बने गौरव खन्ना
अवेज दरबार को इस इमोशनल मोमेंट में उनके दोस्तों ने जिस तरह संभाला है, वो देखकर फैंस भी उन पर प्राउड फील कर रहे हैं. अवेज के लिए उनके सभी दोस्त खड़े दिखाई दिए. सभी का अवेज को संभालने का तरीका बेहद अलग था. हालांकि, इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स और इस शो के फैंस के दिल जीत लिए. आपको बता दें, ये कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना हैं. गौरव शो में फालतू के झगड़े करते हुए नजर नहीं आते, वो हर चीज को लॉजिक के साथ करते हैं. ऐसे में इस मुश्किल हालात को भी उन्होंने बेहद मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 फेम Arun Mashettey बने पापा, बेटी का नाम और चेहरा भी किया रिवील
अमाल और बसीर से मंगवाई माफी
उन्होंने पहले तो अवेज को संभाला, उन्हें रोने का मौका दिया और फिर उन्हें सही एडवाइस भी दी. जब अवेज को प्रणीत मोरे और अभिषेक बजाज गुस्से में बसीर के खिलाफ बाहर की बातें कहने के लिए कह रहे थे, तब भी गौरव ने उन्हें ऐसा करने से रोका. गौरव बस अवेज को खुद को डिफेंड करने की सलाह देते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं जब मामला और सीरियस हो रहा था, तो गौरव ने अमाल और बसीर को भी पर्सनली समझाया कि उन्होंने गलत किया है. गौरव ने बड़ी आसानी से इन दोनों को उनकी गलती का अहसास दिला दिया. जिसके बाद अमाल और बसीर ने नेशनल टीवी पर अपनी भूल की माफी तक मांगी.
अवेज को गौरव की वजह से मिला इंसाफ
बसीर अली ने गौरव खन्ना के कहने पर ना सिर्फ अवेज, बल्कि उनके परिवार, नगमा और उनके परिवार वालों से भी हाथ जोड़कर माफी मांगी है. इस माफीनामे को देखने के बाद ‘बिग बॉस’ के फैंस गौरव खन्ना को असली हीरो बता रहे हैं. उन्होंने इतनी खराब सिचुएशन को बड़ी ही समझदारी के साथ संभाल लिया. उनके अलावा इस घर में कोई भी इस काबिल नहीं था कि अमाल और बसीर से इस मुद्दे पर माफी मंगवा दे. बाकी लोग तो सिर्फ मजे ही लेते और मामले को और गंभीर बनाते. हालांकि, गौरव खन्ना ने एक झटके में पूरी बाजी ही पलट दी और सामने वाली टीम को अपने दोस्त से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines