सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रेट मास्टरशेफ’ अपने फिनाले से एक हफ्ते दूर बचा है। ये सेमी फिनाले वीक चल रहा है, जिसमें सेलिब्रिटी कुक्स को मुश्किल से मुश्किल चैलेंज का सामना करना पड़ा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स को विदेशी स्ट्रीट फूड बनाने का चैलेंज दिया गया। इस चैलेंज को पूरा करने से पहले सभी 6 सेलिब्रिटीज को जोड़ियों में बांट दिया गया। इस चैलेंज को जीतने के बाद दो सेलिब्रिटी कुक्स ने फिनाले में अपनी जगह बना ली जबकि अन्य चार पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं कि ‘सेलिब्रेट मास्टरशेफ’ के पहले दो फाइनलिस्ट कौन हैं?
किसके साथ किसकी बनी जोड़ी?
‘सेलिब्रेट मास्टरशेफ’ के लेटेस्ट एपिसोड में विदेशी स्ट्रीट फूड को सेलिब्रेट करने का चैलेंज दिया गया था। इस दौरान गौरव खन्ना और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बनी। निक्की तंबोली और फैजल शेख की जोड़ी बनी जबकि अर्चना गौतम और राजीव अदातिया की जोड़ी बनी। इस चैलेंज के दौरान निक्की और फैसु को डच स्ट्रीट फूड बनाना था। अर्चना और राजीव को ब्रिटिश और गौरव-तेजस्वी को इंडोनेशिया स्ट्रीट फूड बनाना था।
यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: फिनाले से पहले तेजस्वी से फराह खान ने मांगी माफी, जानें क्या थी वजह?
दो सेलिब्रिटी बने पहले फाइनलिस्ट
इस चैलेंज में ट्विस्ट ये था कि सेलिब्रिटी कुक्स की डिश को जज करने के लिए उनके फैंस आए। इस दौरान उन्हें अपनी पसंदीदा टीम को सिल्वर सिक्के देने थे। सबसे ज्यादा सिक्के (27) निक्की और फैसु को मिले। हालांकि तीनों जज शेफ विकास खन्ना, फराह खान और शेफ रणवीर बरार ने गोल्डन इस टीम को सिक्का नहीं दिया। गौरव खन्ना और तेजस्वी प्रकाश को दो गोल्डन सिक्के मिले जिसके बाद वह अन्य दोनों टीम से ज्यादा सिक्के हासिल करने में कामयाब हो गए। इस तरह तेजस्वी और गौरव सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले दो फाइनलिस्ट बन गए।
इन चार पर एलिमिनेशन का खतरा
तेजस्वी प्रकाश और गौरव खन्ना विदेशी स्ट्रीट फूड चैलेंज में सेफ होकर सीधे फिनाले में पहुंच गए हैं। वहीं अर्चना गौतम, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख को ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना पड़ा है। अब देखना होगा कि फिनाले से एक कदम दूर आकर चारों में से किसका सफर खत्म होता है?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 hr agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines