सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: फिनाले से पहले तेजस्वी से फराह खान ने मांगी माफी, जानें क्या थी वजह?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सेमी फिनाले वीक चल रहा है। सेलिब्रिटी कुक्स फिनाले में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान लेटेस्ट एपिसोड में तेजस्वी से फराह खान ने माफी मांगी है।

celebrity masterchef farah khan apologize tejasswi prakash know why

Tajasswi Prakash And Farah Khan File Photo

विज्ञापन

सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने सेमी फिनाले में पहुंच चुका है। उषा नाडकर्णी के एलिमिनेशन के बाद गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, फैसल शेख, निक्की तंबोली और अर्चना सिंह फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए आपस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस हफ्ते के पहले दिन सेलिब्रिटी कुक्स के बीच में चैलेंज हुआ। जब डिश को टेस्ट करने की बात आई तो शो की जज फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से माफी मांगी। ऐसा क्यों आइए जानते हैं..?

क्या था इस हफ्ते का पहला चैलेंज?

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेमी फिनाले वीक में पहला चैलेंज सेलिब्रिटी कुक्स को दिया गया जिसमें सभी सेलिब्रिटी कुक्स को अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स दिए गए थे। इस दौरान उन्हें अपनी डिश बनाने के लिए एक-दूसरे से इंग्रीडिएंट्स की अदला-बदली करनी थी। इसमें उन्हें अपने पास से एक इंग्रीडिएंट देना था, जबकि बदले में अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए उन्हें मनाना था। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश के पास फिश आई थी।

विज्ञापन

फराह खान ने मांगी माफी

जब तेजस्वी प्रकाश ने अपनी डिश को बनाने के बाद जज के सामने परोसा तो जज फराह खान को उनकी डिश बेहद पसंद आई। वहीं शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार ने भी तेजस्वी की डिश को पसंद किया। इस दौरान फराह खान ने तेजस्वी से माफी मांगी। उनका कहना था कि उन्होंने पिछली बार तेजस्वी को सबसे ज्यादा डांटा था। इस बार तेजस्वी ने अच्छी डिश बनाकर उन्हें गलत साबित किया है। इसके बाद फराह ने तेजस्वी के एक हाथ को चूमा।

विज्ञापन

तेजस्वी की पिछली डिश थी खराब

बता दें कि सेमी फिनाले वीक से पहले तेजस्वी प्रकाश ने जो डिश बनाई थी, वह बिल्कुल अच्छी नहीं बनी थी। उन्होंने शेफ रणवीर बरार का चैलेंज एक्सेप्ट किया था। इस दौरान जब तीनों जज ने तेजस्वी की डिश को चखा तो उन्हें वो डिश बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। फराह ने यह तक कह दिया था कि तेजस्वी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को हल्के में ले रही हैं। उन्हें शेफ रणवीर बरार का स्पेशल चाकू मिला है, इसके बाद से वह ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार बन गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ