Gaurav Khanna Quit Anupamaa: राजन शाही का पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ लंबे वक्त से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। शो की कहानी अब 15 साल आगे बढ़ चुकी है। छोटी आध्या अब बड़ी राही हो गई है और उसकी जिंदगी में अब प्रेम की एंट्री हो चुकी है। वहीं काव्या की बेटी माही भी उस प्रेम को हासिल करने में लगी हुई है। इस कहानी में कुछ अधूरा है तो वह अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी है, जिस पर काफी वक्त से ब्रेक लगा है। फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेकरार हैं लेकिन शो से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट उनका दिल तोड़ सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना ने इस शो को फिलहाल के लिए अलविदा कह दिया है। इससे साफ है कि मेकर्स ने अनुपमा और अनुज की लव स्टोरी पर ब्रेक लगा दिया है।
गौरव ने क्यों छोड़ा शो
ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने उन रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें कहा जा रहा था कि शायद उन्होंने ‘अनुपमा’ टीवी शो छोड़ दिया है। एक्टर ने कहा, ‘लोग मुझसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि मैं अनुपमा में वापसी कब कर रहा हूं? राजन शाही सर ने मेरे कैरेक्टर के लिए एक ग्रैंड री-एंट्री की संभावना पर बात की थी। हमने इसके साकार होने का दो महीने तक इंतजार किया। लेकिन कहानी को आगे बढ़ाना था और इंतजार करने का अब कोई मतलब नहीं बनता था।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिर टाइम गॉड बना ये कंटेस्टेंट, नाम सुनकर लग सकता है झटका!
वापसी की अभी भी उम्मीद
गौरव ने आगे कहा कि उन्होंने भी महसूस किया कि अब कुछ बड़ा तलाशने का वक्त आ गया है। इसलिए अभी के लिए, अनुज का चैप्टर बंद हो गया है। हालांकि गौरव खन्ना ने यहां क्लीयर किया कि वह फिलहाल के लिए इसे एक कोमा की तरह देखते हैं। फुल स्टॉप की तरह से नहीं। अगर कहानी की डिमांड होगी और उनका शेड्यूल उन्हें परमिशन देगा तो वह वापस लौटेंगे और इसमें उन्हें खुशी होगी।
अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने आगे कहा, ‘अनुज को इस शो में एक गेस्ट के तौर पर 3 महीने के लिए प्लान किया गया था। हालांकि 3 साल तक चलने वाले मेरे करियर को एक निर्णायक हिस्सा मिल गया। ऐसा प्यार मिलना रेयर होता है। मैं इस प्यार के लिए अपने फैंस का धन्यवाद शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।’
रुपाली संग अनबन पर क्या बोले
जब गौरव खन्ना से उनकी को-एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के साथ अनबन की अफवाहों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं रिवेंज फुल वाले इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बनता हूं। ना ही अफवाहों पर प्रतिक्रिया देता हूं। जिस काम को हमने साथ मिलकर बनाया है, वह मायने रखता है। मैंने हमेशा अपने क्राफ्ट पर फोकस किया है। एक्शन और कट से हटकर क्या होता है, वह सेकेंडरी है।’
गौरतलब है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को ‘अनुपमा’ में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। आज भी लोग अनु और अनुज की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दोबारा शो में देखने के लिए बेताब रहते हैं। शो में अब तक तीन बार लीप आ चुका है और हर बार अनुपमा और अनुज के बीच दर्शकों ने दरार ही देखी है। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं लेकिन किस्मत उन्हें कभी एक नहीं होने देती। अब लगता है कि फैंस को उन्हें साथ देखने का सपना एक सपना ही बनने वाला है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines