हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'वकील को दे दो थोड़ा पैसा...', Ranveer Allahbadia मामले पर Gaurav Kapoor का वीडियो वायरल

Gaurav Kapoor, Ranveer Allahbadia: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर अभी भी इसकी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Gaurav Kapoor, Ranveer Allahbadia

Gaurav Kapoor, Ranveer Allahbadia: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद से ही ये मामला चर्चा में बना हुआ है। इस विवाद को लेकर पूरे देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। लोग रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच अब कॉमेडियन गौरव कपूर ने भी रणवीर अल्लाहबादिया पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर सामने आया वीडियो

दरअसल, गौरव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। गौरव का ये वीडियो उनके किसी शो का है। गौरव अपने वीडियो में कह रहे हैं कि आजकल पता नहीं क्या चल रहा है, कॉमेडियंस को ऑर्गेनाइजर कहते हैं कि सर ये आपकी जिंदगी का आखिरी शो भी हो सकता है और हम लोग कहते हैं कि परफॉर्म भी ऐसे ही करूंगा।

12 बजे विवाद हुआ और 2 बजे…

इस वीडियो में गौरव आगे कहते हैं कि रणवीर जो भाई हैं, 12 बजे विवाद हुआ और 2 बजे माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि 2 घंटे में… इतनी जल्दी तो मैं अपने पापा को सॉरी नहीं बोलता। सॉरी, गलती हो गई, गलती हो गई। अरे रुक जाओ थोड़ा, वकील को दे दो थोड़ा पैसा। इतनी जल्दी कौन सॉरी बोलता है। अगर ये पक्का 1947 में पैदा होते, तो अंग्रेजों के साथ मिल जाते।

थोड़ा रुकना चाहिए, इंतजार करना चाहिए

गौरव ने आगे कहा कि थोड़ा रुकना चाहिए, इंतजार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में इतने बड़े-बड़े कांड हो जाते हैं कोई सॉरी नहीं बोलता, लेकिन मुंबई वालों की ये परेशानी है और ये लोग गलती मान लेते हैं। दिल्ली वाला अगर कोई होता तो कह देता कि मैंने ये करा ही नहीं है। अब गौरव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि भाई ने पूरे विवाद को ही क्रैक कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपदा को अवसर में बदल दिया भाई ने। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहती गंगा में हाथ धोना। चौथे यूजर ने कहा कि कोई आपकी वीडियो सोते हुए नहीं देख सकता। एक अन्य ने कहा कि मानना पड़ेगा भाई को। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर भद्दा कमेंट किया और उसके बाद से ही ये विवाद गरमाया हुआ है। रणवीर को बेहद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा समय रैना, अपूर्वा मखीजा और बाकी लोग भी विवाद में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Daaku Maharaaj On Netflix: OTT इवेंट से Urvashi Rautela गायब? इंटरनेट पर चर्चा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें