Gauahar Khan Zaid Darbar Blessed With Second Baby: ‘बिग बॉस सीजन 7’ की विनर गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से फैंस उनके बेबी के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। अब गौहर खान ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के इस दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की है। जैद दरबार और गौहर खान दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। कपल का दूसरा बच्चा 1 सितंबर को इस दुनिया में आया है।
गौहर और जैद बने दूसरे बेटे के पेरेंट्स
अब गौहर खान और जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशियां बांटी हैं। कपल ने रिवील किया है कि उन्हें एक बार फिर बेटा हुआ है। यानी गौहर अब 2 बेटों की मां बन गई हैं। इस खुशखबरी को देते हुए कपल ने लायन फैमिली का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘जेहान अपने किंगडम को नए बेबी ब्रदर के साथ शेयर करके खुश है। हमारे बढ़े हुए परिवार के लिए सभी का प्यार और दुआएं मांग रहे हैं। आभारी और खुश पेरेंट्स जैद और गौहर।’
अवेज दरबार फिर बने चाचा
आपको बता दें, गौहर खान के गुड न्यूज देने के बाद ‘बिग बॉस 19’ फेम कंटेस्टेंट अवेज दरबार फिर से चाचा बन गए हैं। अवेज गौहर खान के देवर और जैद दरबार के छोटे भाई हैं। हालांकि, ‘बिग बॉस’ के घर में कैद होने के कारण अभी तक अवेज दरबार को ये खुशखबरी नहीं मिली है। जब वो शो से बाहर निकलेंगे, तब उन्हें चाचा बनने की जानकारी मिलेगी। अभी फिलहाल वो गेम खेल रहे हैं और इस हफ्ते नॉमिनेट हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Amaal Mallik का ‘दोगला चेहरा’ आया सामने, सिंगर ने नॉमिनेट होते ही मारी पलटी?
सेलेब्स ने न्यू पेरेंट्स को दी बधाई
दूसरी तरफ अब सेलेब्स और फैंस ने इस पोस्ट को देख न्यू पेरेंट्स को बधाई देना शुरू कर दिया है। सिंगर नीति मोहन, आयशा खान, कृति खरबंदा, दिया मिर्जा, करणवीर ग्रोवर, अमायरा दस्तूर, सोफी चौधरी, ऋचा चड्ढा और संभावना सेठ जैसे तमाम सेलेब्स ने कपल के पोस्ट पर कमेंट कर, उन्हें दोबारा पेरेंट्स बनने की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
42 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines