Gauahar Khan Supports Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। हाल ही में हुए इवेंट से रणबीर कपूर के कुछ ऐसे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद रणबीर की नेगेटिव पब्लिसिटी जोरों-शोरों से हो रही है। एक्टर पर अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को इग्नोर करने का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई बार ये मुद्दा उठ चुका है कि रणबीर एक अच्छे पति नहीं हैं और वो अपनी पत्नी की बेकद्री करते हैं।
गौहर खान ने किया कपूर खानदान के लाडले को सपोर्ट
कभी इस बात पर रणबीर को ट्रोल किया जाता है कि उन्हें आलिया का लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है, तो कभी वो अपनी मां नीतू कपूर को अटेंशन देने पर लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। अब मुंबई में हुए ‘राज कपूर फिल्म फेस्टिवल’ (Raj Kapoor Film Festival) के बाद एक बार फिर आलिया संग रणबीर के बिहेवियर पर सोशल मीडिया पर डिबेट छिड़ी हुई है। इसी बीच अब पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 7’ (Bigg Boss 7) की विनर गौहर खान कपूर खानदान के लाडले के सपोर्ट में आई हैं।
वीडियो शेयर कर गौहर ने दिखाई रणबीर की अच्छाई
गौहर ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रणबीर का खुलकर सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर को डिफेंड करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में रणबीर की वो साइड दिखाई गई है, जो मीडिया में अक्सर नजर नहीं आती। रणबीर इस वीडियो में आलिया की केयर करते हुए और रणधीर कपूर की हेल्प करते हुए दिखे हैं। इस वीडियो का टाइटल है, ‘वो रणबीर कपूर जिसके बारे में वो पोस्ट नहीं करते।’
Gauahar Khan
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra के रास्ते का Chum Darang कांटा कैसे? ये 4 कंटेस्टेंट भी बनेंगे बाधा
एक्ट्रेस ने रणबीर को कहा ‘जेंटलमैन’
अब इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘सच में बहुत अनफेयर है! मुझे खुशी है कि ऐसे पोस्ट हैं जो दिखाते हैं कि कुछ पोस्ट कितने अनफेयर हैं, जो अनावश्यक रूप से किसी को एक खास लाइट में डाल सकते हैं। रणबीर एक जेंटलमैन हैं!’ आपको बता दें, गौहर खान और रणबीर कपूर साल 2009 में आई फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (Rocket Singh: Salesman of the Year) में साथ काम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines