हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ का कोई भी सितारा क्यों ना हो, अगर पैप्स की नजर उन पर पड़ती है, तो उनके फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो ही जाते हैं। हालांकि, कई बार पैपराजी अपनी हदों को पार क देते हैं। इस बीच अब गौहर खान, पैप्स पर बरसती नजर आई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो गौहर खान पैप्स पर गुस्सा हो गई? तो आइए जानते हैं…
क्यों भड़कीं गौहर खान?
दरअसल, हाल ही में पैप्स ने अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल पर भद्दे कमेंट्स किए। इसी मसले पर गौहर, प्रज्ञा के सपोर्ट में आई हैं। गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में गौहर ने वो वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रज्ञा पर पैपराजी ने भद्दे कमेंट्स किए थे। वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने इसके कैप्शन में लिखा कि क्या पैपराजी छेड़छाड़ के कल्चर को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं?
क्या बोलीं गौहर खान?
गौहर ने आगे लिखा कि ऐसे बहुत लोग हैं, जो हमेशा अभद्र टिप्पणियां करते हैं। आप सीमा को पार नहीं कर सकते। पैपराजी की इस हरकत पर गौहर ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की है। वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो हाल ही में प्रज्ञा जायसवाल, जायद खान के बर्थडे में शामिल हुई थी। इस दौरान प्रज्ञा ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी।
पैपराजी ने किए अभद्र कमेंट्स
इस दौरान प्रज्ञा ने पैप्स के कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और फिर वो वहां से जाने लगीं। इसके बाद पैपराजी ने प्रज्ञा को अभद्र तरीके से बुलाया। हालांकि, पैप्स की ये हरकत देखने के बाद प्रज्ञा का भी गुस्सा फूट पड़ा और जैसे ही वीडियो सामने आया, तो इसने हर किसी को हैरान कर दिए। वहीं, अगर गौहर खान की बात करें तो एक्ट्रेस ‘फौजी 2’ टीवी शो को लेकर सुर्खियों में हैं।
टीवी शो ‘फौजी 2’
बता दें कि शो में गौहर खान, लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, अगर शो की बात करें तो ‘फौजी 2’ को संदीप सिंह ने बनाया है। शो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और दर्शकों ने इसकी तारीफ भी की है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan कहां हुए बिजी? Kareena Kapoor Khan ने पोस्ट कर दिखाई झलक
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
37 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines