Gauahar Khan Kushal Tandon Reunion: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं लेकिन इस बार वजह थोड़ी खास है. दरअसल हाल ही में ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स और अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की. इस दौरान गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ पार्टी में नजर आईं. वहीं सोशल मीडिया पर पार्टी की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें गौहर खान और कुशाल टंडन भी एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं.
मिनी माथुर की पार्टी में हुआ रीयूनियन
मिनी माथुर ने ‘अलायंस’ के सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घर में पार्टी दी. सोशल मीडिया पर पार्टी के मोमेंट्स काफी वायरल हो रहे हैं. लेकिन एक फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वायरल फोटोज में मिनी माथुर, गौहर खान, जैद दरबार और कुशाल टंडन एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. कुशाल और गौहर को सालों बाद एक ही फ्रेम में देख फैंस भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर फोटोज धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection: DC ने ओपनिंग डे पर छापे करोड़ों, पहले दिन धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को किया मालामाल
गौहर ने शेयर की फोटोज
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘शालीनता और विनम्रता के साथ, वास्तव में एक ऐसी विजय का जश्न मनाया गया जो पूरी तरह से योग्य थी. मिनी माथुर, क्या शानदार रात थी. बहुत मजा आया.’ गौहर खान को कुशाल टंडन के सालों बाद देखा गया है. वहीं सोशल मीडिया पर गौहर और कुशाल के रीयूनियन को देखकर शॉक्ड रह गए और कुछ लोग दोनों को साथ देखकर खुश भी हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स में नहीं चला जादू, अब OTT पर किस्मत आजमाएगी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
‘बिग बॉस 7’ में साथ आए थे नजर
दरअसल ‘बिग बॉस 7’ में गौहर खान और कुशाल टंडन को साथ देखा गया था. इस शो के बाद दोनों रिलेशनशिप में भी आ गए थे. लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिससे फैंस भी काफी उदास हुए थे. इसके बाद दोनों को कभी साथ ही नहीं देखा गया. वहीं गौहर खान ने 2020 में जैद दरबार संग शादी कर ली और वो अपनी फैमिली के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines