मुंबई: रणबीर कपूर पिछले दिनों अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को लेकर किए गए एक कमेंट के चलते काफी ट्रोल हुए। उन्होंने यूट्यूब लाइव सेशन के दौरान पत्नी आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी के वजह से बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाया था। एक्टर ने आलिया को ‘फैलोड़’ कहकर पुकारा था, जिसके बाद नेटिजेंस उनसे काफी नाराज होती नजर आई।
हालांकि, रणबीर ने ब्रह्रमास्त्र के चेन्नई प्रेस मीट के दौरान अपने बयान को लेकर माफी मांगी और कहा कि उनका इंटेशन किसी की भावना को आहत करने का नहीं था। इस बीच एक्ट्रेस गौहर खान भी इस मसले में कूद पड़ी हैं।
गौहर खान ने अपने ट्वविटर हैंडल पर एक ट्ववीट किया जिसमे वो बिना नाम लिए रणबीर कपूर को सपोर्ट करती नज़र आ रही हैं। गौहर ने अपने टवीट में रणबीर के कमेंट को हल्का-फुल्का मज़ाक बताया। और लोग कुछ ज्याजा ही आसानी से नाराज हो जाते हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “आज कल लोग कुछ ज्यादा ही सेंसेटिव हो गए हैं। अब अपनी बीवी से कुछ हलका- फुलका मजाक करने पर भी पाबंदी है, क्या पता कौन कहां पे ऑफेंड हो जाए। इन सब बातो पर चील करो, लाइट लो, इससे दुनिया के बहुत सारे बेमतलब की मुद्दों का समाधान हो जाएगा।”
गौहर का ट्वीट अब वायरल हो रहा है और नेटिजेंस की ओर से इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “मियां बीवी घर में मजाक करें या कुछ भी करें…कोई परवाह नहीं…पब्लिक में आके, लाइव सेशन में बेतुका कमेंट करना पब्लिसिटी स्टंट कहलाता है। छोटी-छोटी गलतियां बहुत बड़ी गलती कर देती हैं… नो जोक रे बाबा।
अभी पढ़ें – Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया गया था, गोवा पुलिस का खुलासा
आपको बता दें कि, ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मैं लीड रोल में देखे जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines