Gangubai Kathiawadi Actor Shantanu Maheshwari Online Fraud: पॉपुलर एक्टर शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) के साथ हाल ही में एक ऐसा किस्सा हो गया है जिसके बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई हैं। एक्टर हाल ही में एक बड़े स्कैम का शिकार हो गए। उनके साथ एक ऐसा फ्रॉड हुआ है कि वो खुद हैरान हैं। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुद अपनी आपबीती बताते हुए पूरी कहानी सुनाई है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। ठगी का एक नया मामला सामने आया है और ये फ्रॉड जिस तरह से हुआ है वो आपने न पहले कभी देखा होगा और न कभी सुना होगा।
यह भी पढ़ें: टैलेंट न खूबसूरती कुछ नहीं कर पाया कमाल, 4 साल तक बेरोजगार रही ये टीवी एक्ट्रेस
शांतनु के साथ हुआ धोखा
शांतनु माहेश्वरी ने अब खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने पूरा मामला बताते हुए मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। शांतनु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा है। उन्होंने इसमें लिखा कि ‘विश्वास नहीं होता! मेरे ऐक्सिस बैंक अकाउंट के साथ फ्रॉड हुआ है। मेरी जानकारी के बिना एक कार्ड बनाया गया है। मुझे कोई OTP नहीं आया।’ इतना ही नहीं एक्टर ने अपने इस पोस्ट में ये भी बताया है कि उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और उनका फोन नंबर भी बिना किसी वेरिफिकेशन के बदल दिया गया है।
शांतनु माहेश्वरी हुए ठगी का शिकार
बड़े फ्रॉड का शिकार हुए एक्टर
उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि इस मामले पर सटीक एक्शन लेते हुए उनके अकाउंट की सिक्योरिटी को रिस्टोर कर, इस न सुलझने वाली प्रॉब्लम को अगर सुलझाने में मदद मिलेगी तो वो इसके लिए शुक्रगुज़ार होंगे। एक्टर ने अपने इस पोस्ट में मुंबई पुलिस, ऐक्सिस बैंक और साइबर पुलिस को भी टैग किया है। अब उन्हें देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इस धोखाधड़ी के बाद काफी टेंशन में हैं और मदद के लिए बेताब बैठे हैं। अब देखना होगा उनकी ये प्रॉब्लम कब और कैसे सॉल्व होती है। वहीं, उनका ये पोस्ट उनकी फैंस को चेतावनी देने का भी काम कर रहा है। अपनी प्रॉब्लम बताने के साथ-साथ उन्होंने लोगों को सतर्क भी कर दिया है। किस तरह से आजकल फ्रॉड किये जा रहे हैं ये देखकर अब फैंस भी हैरान हो गए हैं।
टीवी बॉलीवुड और ओटीटी पर मचाया धमाल
वहीं, बात अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की करें तो शांतनु माहेश्वरी को दिल दोस्ती डांस नाम के शो से टीवी पर खूब फेम मिला था। इस शो से ही उन्होंने एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। इसके बाद वो Nach Baliye सीजन 5 में नजर आए। ‘Yeh Hai Aashiqui’, ‘Pyaar Tune Kya Kiya’, ‘Girls on Top’, ‘Jhalak Dikhhla Jaa 9’ और ‘Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 8’ से उन्होंने फैंस को इम्प्रेस किया। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी काम किया। आलिया भट्ट की फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में भी पहचान मिल गई।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines