Vineet Kumar Singh Blessed With Baby Boy: मशहूर एक्टर विनीत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज दी है। एक्टर अब पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्टर विनीत कुमार सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बेबी के इस दुनिया में आने की अनाउंसमेंट की है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘लड़का हुआ है। हमारा लिटिल स्टार आ गया है।’ आपको बता दें, विनीत कुमार सिंह ने ये भी रिवील किया है कि उनके बेटे का जन्म 24 जुलाई 2025 को हुआ था। यानी अब जन्म के 3 दिन बाद एक्टर ने फैंस के साथ अपना सीक्रेट शेयर किया है।
विनीत कुमार सिंह बने बेटे के पिता
विनीत कुमार सिंह ने बेबी के आने का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भगवान की कृपा बह रही है! दुनिया भर में घूमकर, सबसे छोटा सिंह आ गया है और वो अभी से हमारी दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस कीमती खुशी के लिए भगवान आपका शुक्रिया!’ अब विनीत कुमार सिंह के इस पोस्ट पर फैंस ने बधाई देने शुरू कर दिया है। सेलिब्रिटीज भी विनीत कुमार सिंह के पिता बनने की खुशी के खुश होते हुए नजर आ रहे हैं।
सेलेब्स ने एक्टर को दी पिता बनने की बधाई
एक्टर विक्रांत मेस्सी ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई भाई साहब।’ आहाना कुमरा ने लिखा, ‘बहुत ही बढ़िया खबर है। मैं इस नन्हीं जान से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।’ ‘पंचायत’ एक्टर फैसल मालिक, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, अविनाश तिवारी और निधि उत्तम समेत कई सेलेब्स ने एक्टर को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। फैंस भी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, इस वक्त एक्टर की लाइफ में सिर्फ खुशियां ही खुशियां आई हैं। एक तरफ उनके बेटे का जन्म हुआ है, दूसरी तरफ हाल ही में उनकी सीरीज ‘रंगीन’ रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें: भारती सिंह क्यों नहीं बनीं The Great Indian Kapil Show 3 का हिस्सा? ऑफर होने के बावजूद ठुकराना पड़ा शो
एक साथ मिली 2 खुशियां
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘रंगीन’ को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें, विनीत कुमार सिंह को ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘बेताल’ और ‘रंगरेज’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो ‘जन्नत, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘गोल्ड’, ‘सांड की आंख’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘छावा’ और ‘जाठ’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। इस वक्त उनकी लाइफ में डबल सेलिब्रेशन का मौका आया है।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
2 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
4 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
5 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
6 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
7 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines