HAPPY GANESH CHATURTHI 2022: गणेश चतुर्थी नजदीक है। वर्ष के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक इस त्योहार को महाराष्ट्र में काफी भव्य अंदाज में मनाया जाता है। हर कोई इस अपने घर बप्पा का स्वागत करता है और मोदक का भोग लगाकर उनकी पूजा अराधना करता है।
अभी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कार्यवाही पर लगाई रोक
खुशी और उल्लास से भरे इस त्योहार पर भक्त दिल खोलकर नाचते और गाते हैं। ऐसे में इस साल भी बप्पा के आने की खुशी को धूमधाम से मनाने के कई बेहतरीन गाने बने हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाए। संगीत और नृत्य दोनों ही आवश्यक हैं, चाहे वो भगवान गणेश का स्वागत करना हो या फिर उनकी विदाई करनी हो।
बॉलीवुड ने भी अविश्वसनीय रूप से कुछ दिलचस्प और उत्साहित करने वाले गाने दिए हैं, जिसे बप्पा को समर्पित है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi Songs) के लिए यहां देखें 5 बॉलीवुड गाने हैं जिन्हें आपको अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए-
देवा श्री गणेश – अग्निपथ
इस हर्षित गीत में ऋतिक रोशन का एनर्जेटिक और मनमोहक डांस मूव्स मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। फिल्म ‘अग्निपथ’ से दिल को छू लेने वाला ये गाना अजय-अतुल द्वारा रचित है। अमिताभ भट्टाचार्य के गीत हैं। गाने को ऋतिक रौशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है, जिसमें एक्टर को बप्पा की विशाल मूर्ति के आगे आरती करते हुए देखा जा सकता है।
मौरेया रे – डॉन
ये गाना शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘डॉन 2’ का है। वीडियो में शाहरुख खान को काफी उत्साही रूप में दर्शाया गया है। वो अपने चेहरे पर गुलाल लगाए ना केवर ढोल बजाते नजर आते हैं, बल्कि अपनी एनर्जेटिक डांस मूव्स से भी लोगों को इंप्रेस करते हैं। शंकर महादेवन के इस गणपति विसर्जन गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में शाहरुख ने मुंबई की सड़कों पर डांस किया है।
बप्पा – बैंजो
रितेश देशमुख ने इस गाने में अपने हाथों पर भगवान का टैटू बनवा रखा है। विशाल ददलानी द्वारा प्रस्तुत इस गाने में रितेश ने दमदार परफॉर्मेंस दिया है।
आला रे आला गणेश – डैडी
फिल्म डैडी का यह गाना गणपति कार्यक्रमों में नृत्य करने के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प है। यह गीत पूरी तरह से गणेश चतुर्थी की भावना को समाहित करता है।
अभी पढ़ें – BTS Video: ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के सॉन्ग ‘तितली’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख और दीपिका गिरे धड़ाम, देखें
सद्दा दिल वी तू – एबीसीडी
गणेश-थीम वाली धुन पर पूरी तरह से थिरकने के लिए ये गाना एक बेहतरीन ऑप्शन है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines