Game of Thrones Actor Darren Kent Passes Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में अहम रोल निभाने वाले डैरेन केंट (Darren Kent) का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। डैरेन केंट के निधन की जानकारी हाल ही में सामने आई है।
अभिनेता ने बीते शुक्रवार यानी 11 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। डैरेन केंट अभी महज 36 साल के ही थे और बेहद कम उम्र में उनका निधन हुआ है। एक्टर के फैंस बेहद दुखी है और उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।
Game of Thrones Actor Darren Kent Passes Away
कैरी डोड एसोसिएट्स ने की एक्टर के निधन की पुष्टि
अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी प्रतिभा एजेंसी, कैरी डोड एसोसिएट्स ने मंगलवार यानी बीते दिन 15 अगस्त को दी है। कैरी डोड एसोसिएट्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि ‘अत्यंत दुख के साथ हमें आपको बता रहे हैं कि हमारे प्रिय मित्र डैरेन केंट का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके माता-पिता और सबसे अच्छे दोस्त उनके साथ हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्यार उनके परिवार के साथ हैं। आरआईपी मेरे दोस्त’
https://twitter.com/CareyDoddAssos/status/1691376309409046528
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डैरेन केंट ने निभाया था अहम रोल
बता दें कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में अहम रोल निभाने वाले एक्टर डैरेन केंट का जन्म लंदन और उत्तरी सागर के बीच दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के एसेक्स काउंटी में हुआ था। वहीं, पर अभिनेता का पालन-पोषण भी हुआ। डैरेन केंट ने एमी-विजेता ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में शानदार रोल प्ले किया। हाल ही में साल 2023 में उन्होंने फिल्म ‘डंगऑन एंड ड्रैगन्स: ऑनर अमंग थीव्स’ में एक पुनर्जीवित लाश के रूप में पोल प्ले किया था।
लेखक और निर्देशक भी रहे डैरेन केंट
एक्टर डैरेन केंट ने ‘स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन’, ‘मार्शल लॉ’, ‘ब्लडी कट्स’, ‘द फ्रेंकस्टीन क्रॉनिकल्स’, ‘ब्लड ड्राइव’, ‘लेस मिजरेबल्स’, ‘ग्रीन फिंगर्स’, ‘ईस्टएंडर्स’ में अहम रोल प्ले किया था। हैप्पी आवर्स’, ‘लव विदाउट वॉल्स’ और ‘बर्ड्स सॉरो’ में भी डैरेन केंट ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि डैरेन केंट एक पुरस्कार विजेता लेखक और निर्देशक भी रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिर साल 2021 की लघु फिल्म ‘यू नो मी’ का निर्देशन भी उन्होंने ही किया और इसके लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला है।
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
36 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines