Makar Sankranti पर Game Changer और Fateh की कमाई बढ़ी, जानें 5वें दिन कितना कलेक्शन?

Box Office Collection: राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने पांचवें दिन 9.29 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल 105.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।वहीं, सोनू सूद की ‘फतेह’ ने 1.45 करोड़ रुपये कमाते हुए कुल 9.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ‘गेम चेंजर’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ‘फतेह’ पर भारी पड़ा है।

Game Changer, Fateh

Game Changer, Fateh

विज्ञापन

Game Changer, Fateh Box Office Collection Day 5 (Early Estimates): राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन ही जबरदस्त टकराव हुआ और इसका सीधा असर फतेह की कमाई पर देखने को मिला। इसी सिलसिले में दोनों फिल्मों की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। यहां हम दोनों फिल्मों के 5वें दिन की कमाई के बारे में जानेंगे।

कितनी है 5वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट से पता चला है कि राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने रिलीज के पांचवे दिन 9.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 105.44 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अगर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन 1.45 करोड़ की कमाई की है, जो इसके 4 दिन के कलेक्शन से बेहतर है।

Advertisment

‘फतेह’ का टोटल कलेक्शन

अगर फतेह के टोटल कलेक्शन की बात करें तो 5वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बता दें कि दोनों फिल्मों के लिए पेश किए गए ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। पिछले 4 दिनों में फतेह की कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 95 लाख का कलेक्शन हुआ था।

‘गेम चेंजर’ का पठला भारी

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर की बात करें तो, इस फिल्म ने दमदार ओपनिंग के साथ पहले दिन 51 करोड़ का कलेक्शन दिया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 21.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि तीसरे दिन का कलेक्शन 15.9 करोड़ रुपये और चौथे दिन 7.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ