Game Changer OTT Update: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। RRR की जबरदस्त सफलता के बाद राम चरण की ये सोलो फिल्म थी जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आईं। ‘गेम चेंजर’ को ओपनिंग डे पर शानदार प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन इसके बाद से फिल्म का कलेक्शन गिरने लगा था। खैर नेटफ्लिक्स पर ‘पुष्पा 2’ की स्ट्रीमिंग के बाद राम चरण की ‘गेम चेंजर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि आप इस फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे?
कब रिलीज होगी गेम चेंजर?
123Telugu की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण और कियारा आडवाणी की पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ 6 फरवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पिछले साल एक घोषणा करते हुए बताया गया था कि प्राइम वीडियो ने एक महत्वपूर्ण राशि के लिए ‘गेम चेंजर’ के राइट्स खरीद लिए हैं। जल्द ही इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show Season 3: Netflix पर लौट रहे कपिल शर्मा, जल्द खत्म होगा इंतजार
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?
राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को अपने शुरुआती दिन के बाद थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी। अपनी रिलीज के 23 दिन बाद ‘गेम चेंजर’ ने इंडिया में 130 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 185 करोड़ रुपये कमाए हैं।
गेम चेंजर की स्टारकास्ट
‘गेम चेंजर’ एक पॉलिटिकल-ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण डबल रोल में नजर आए हैं। फिल्म में वह IAS अधिकारी राम नंदन और उनके पिता अप्पन्ना के किरदार में हैं। वहीं कियारा आडवाणी ने राम नंदन की प्रेमिका का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत और जयराम भी अहम किरदार में नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines