Game Changer: साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की और पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली। हालांकि, फिल्म को रिलीज के साथ ही झटका लगा है और ये ऑनलाइन लीक हो गई। अब फिल्म के मेकर्स सख्त हो गए हैं और उन्होंने इसकी शिकायत की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘गेम चेंजर’
दरअसल, राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ पायरेसी का शिकार हो गई है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने सख्त कदम उठाते हुए इसकी शिकायत की है। मेकर्स का आरोप है कि कुछ लोगों के ग्रुप ने फिल्म के पायरेटेड वर्जन को लीक करके इसे ऑनलाइन जारी करा दिया है। फिल्म की टीम को इसके खिलाफ साजिश का शक हुआ। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स और टीम के लोगों को धमकी भी मिली।
मेकर्स से की गई पैसों की मांग
दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले इसके मेकर्स और फिल्म की टीम के अन्य कुछ लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जैसे व्हाट्सएप के जरिए पायरेसी हमले के बारे में धमकाया गया था। इतना ही नहीं बल्कि धमकी देने वालों ने फिल्म के मेकर्स से पैसों की भी मांग की थी, लेकिन जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने फिल्म के पायरेटेड वर्जन को लीक करने की धमकी दी।
मेकर्स ने की शिकायत
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की रिलीज से पहले इसके कुछ पार्ट्स को सोशल मीडिया पर लीक भी किया गया। इसके अलावा जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तो फिल्म के एचडी पायरेटेड प्रिंट को भी इंटरनेट पर अलग-अलग जगह शेयर कर दिया गया। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स और टीम के लोगों ने सख्त होते हुए 45 लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस में सबूत के साथ शिकायत करवाई है।
फिल्म की हुई ‘फतेह’ से टक्कर
वहीं, अब मामले की जांच शुरू हो गई है और पता लगाया जा रहा है कि क्या ये सिर्फ एक ग्रुप ने किया है या फिर उन्होंने किसी के कहने पर इसे अंजाम दिया है। अब इसका पता तो आगे की जांच में ही लगेगा। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान भी चलाया गया। इसके साथ ही अगर ‘गेम चेंजर’ की बात करें, तो ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। हालांकि, फिल्म के ओपनिंग डे पर ही इसकी टक्कर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ से हुई थी, लेकिन फिर भी ये इस फिल्म को पछाड़कर आगे निकल गी थी।
यह भी पढ़ें- 1 कत्ल और 15 कातिल…. 2 घंटे की ये कहानी देगी 440 वोल्ट का झटका, समझने के लिए लगाना होगा दिमाग
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
35 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines