Game Changer: साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इस बीच अब सरकार के इस कदम से मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ‘गेम चेंजर’ को एक नहीं बल्कि दो झटके मिले हैं और जिससे इनका सीधा असर फिल्म की कमाई पर हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला?
फिल्म ‘गेम चेंजर’ को झटका
दरअसल, तेलंगाना सरकार ने फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज के दो दिन बाद ही बड़ा फैसला लिया है। तेलंगाना सरकार ने फिल्म के सुबह जल्दी होने वाले शो को कैंसिल कर दिया। इसके अलावा सरकार ने फिल्म से जुड़ा एक और फैसला वापस ले लिया है। गौरतलब है कि 16 जनवरी से फिल्म के टिकट की कीमत बढ़ाने की परमिशन सरकार ने दी थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
तेलंगाना हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि वो राज्य में ‘गेम चेंजर’ के सुबह जल्दी होने वाले शो को चलाने की परमिशन नहीं दें। इसके बाद सरकार ने अदालत के फैसले पर अमल करते हुए फिल्म के सुबह के शो को रद्द कर दिया है। तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव रवि गुप्ता ने शनिवार शाम एक ज्ञापन जारी किया।
मॉर्निंग शोज कैंसिल
इस ज्ञापन में बताया गया है कि जब तक तेलंगाना हाईकोर्ट में सरकार के मॉर्निंग शोज को इजाजत देने के पहले के फैसले के खिलाफ दायर केस में अदालत का फैसला नहीं आता है, तब तक कोर्ट के आदेश पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा पब्लिक इंटरेस्ट, सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते सुबह के शो करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
जनता की सुरक्षा
अदालत ने एक अंतरिम आदेश जारी किया था, जिसमें सरकार को निर्देश दिए गए थे कि वे जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और इसे सुनिश्चित किए बिना थिएटर्स में सुबह के शो दिखाने की इजाजत नहीं दें। वहीं, अब अगर फिल्म की बात करें तो सरकार के इन दोनों फैसलों से फिल्म की कमाई पर इसका सीधा असर देखा जाएगा। फिल्म के सुबह के शो भी कैंसिल हैं और अब इसके टिकट में भी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
फिल्म की कमाई
‘गेम चेंजर’ की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 51 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है और इसने महज 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें- Rishab Shetty को फिल्म की रिलीज से पहले झटका, कानूनी पचड़े में फंसी Jai Hanuman
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines