Shankar Talk About Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। एडवांस बुकिंग देखने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि राम चरण की फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हालांकि धीरे-धीरे ही सही फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब डायरेक्टर एस शंकर ने बताया है कि वह ‘गेम चेंजर’ के फाइनल प्रोडक्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने फिल्म की सबसे बड़ी कमी भी बताई है।
एस शंकर ने बताई कमी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘गेम चेंजर’ के डायरेक्टर एस शंकर ने बिहाइंडवुड्स टीवी के साथ बातचीत में बताया कि वह फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट से पूरी तरह खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘मैं गेम चेंजर के आउटपुट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। मुझे थोड़ा और बेहतर करने की जरूरत थी। टाइम कम होने की वजह से फिल्म के कई अच्छे दृश्यों को छोटा कर दिया गया था।’ एस शंकर ने आगे कहा, ‘गेम चेंजर का कुल ड्यूरेशन 5 घंटे से ज्यादा था। इसलिए हमने कुछ चीजों को छोटा किया।’
बता दें कि एस शंकर साउथ के उन डायरेक्टर्स में से हैं, जिनकी फिल्में काफी लंबी होती हैं। उनकी पिछली डायरेक्ट फिल्म ‘इंडियन’ को इस कारण दो भागों में डिवाइड करते हुए रिलीज किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि शंकर पूरी फिल्म को सिर्फ 3 घंटे में समाहित नहीं करना चाहते थे। दो पार्ट रिलीज होने के बाद ‘इंडियन 3’ को इस साल के आखिरी में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: OTT पर सबसे ज्यादा देखी जा रहीं ये 6 वेब सीरीज, सर्दियों में आप भी करें एन्जॉय
डबल रोल में दिखे राम चरण
गौरतलब है कि राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ को 10 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में राम चरण ने पिता और बेटे का डबल कैरेक्टर प्ले किया है। फिल्म में उनके अलावा एसजे सूर्या, जयराम और वेनेला किशोर जैसे स्टार्स हैं।
गेम चेंजर का टोटल कलेक्शन
‘गेम चेंजर’ के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसके बाद कमाई में थोड़ी कमी आई। हालांकि पांचवें दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 10 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 107 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines