हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Game Changer Advance Booking में 'धाकड़' कमाई, 'डाकू महाराज' से इतना खतरा क्यों?

Game Changer Advance Booking: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की एडवांस बुकिंग 7 जनवरी से शुरू हुई जिसकी पहले दिन की रिपोर्ट आ गई है। आइए डालते हैं एक नजर…

विज्ञापन
Game Changer Advance Booking. File Photo

Game Changer Advance Booking: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ की अपार सफलता के बाद सुपरस्टार राम चरण अपनी सोलो फिल्म ‘गेम चेंजर’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा जिसके लिए मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 7 जनवरी से शुरू हुई एडवांस बुकिंग के पहले दिन की रिपोर्ट आ गई है। इसे देखने के बाद साफ है कि ‘गेम चेंजर’ ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करेगी। हालांकि फिल्म पर एक और खतरा मंडरा रहा है, जो ‘डाकू महाराज’ है। यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी जिसका बज अभी से सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। आइए एक नजर डालते हैं ‘गेम चेंजर’ की एडवांस बुकिंग पर…

गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग

बता दें कि ‘गेम चेंजर’ में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। रिलीज से पहले मेकर्स इसके प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग नॉर्थ अमेरिका में पहले ही शुरू कर दी गई थी। अब इंडिया में भी शुरू हो गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गेम चेंजर’ ने एक दिन में 36087 टिकटों की बिक्री कर डाली है। यह टिकट बिक्री हिंदी, तमिल और तेलुगु को मिलाकर हैं। इसके अलावा राम चरण की फिल्म के लिए 1555 शोज बुक हुए हैं।

रिलीज से पहले कितनी हुई कमाई

‘गेम चेंजर’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के आधार पर अगर कमाई देखी जाए तो इसने रिलीज से पहले 25457744 ब्लॉक सीट के साथ 2.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर डाली है। यह सिर्फ पहले दिन की कमाई है। आज एडवांस बुकिंग का दूसरा दिन है और इसी के साथ कलेक्शन आगे बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ी फिल्म की 45 गुना कमाई से मेकर्स मालामाल, इस OTT पर मुफ्त में देखें

राज्यों के हिसाब से कमाई

राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो ‘गेम चेंजर’ ने आंध्र प्रदेश में 51.18 लाख, कर्नाटक में 32.8 लाख, मध्य प्रदेश में 75.79 हजार, उत्तर प्रदेश में 2.37 लाख, महाराष्ट्र में 1.25 लाख और दिल्ली में 1.93 लाख रुपये की कमाई कर डाली है। यह कमाई भी पहले दिन की है, जिसमें बढ़ोतरी की संभावना है।

डाकू महाराज आने को तैयार

बता दें कि एक तरफ राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के लिए ‘डाकू महाराज’ तैयार है। यह भी तेलुगु फिल्म है जिसमें नंदमुरी बालकृष्णन लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं विलेन के किरदार में बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट कथित तौर पर 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से एनबीके राउडी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें