Salman Khan Firing Case: बीते संडे यानी 14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर सुबह फायरिंग हुई थी। इस केस में पुलिस ने बेहद तेजी से जांच की है। वहीं, मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शूटर्स ने सलमान खान को मारने के इरादे से उनके घर पर फायरिंग की थी।
फायरिंग के बाद भाग रहे थे आरोपी
बता दें कि इस केस में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया था। मंगलवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने स्थानीय अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मारने के इरादे से उनके घर के बाहर गोलीबारी की थी।
गुजरात से अरेस्ट हुए आरोपी
बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने रविवार सुबह बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी और इसके बाद दोनों आरोपी भाग रहे थे, लेकिन सोमवार देर रात उन्हें गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया।
पुलिस ने की 14 दिनों की हिरासत की मांग
पुलिस के अनुसार, जब इन लोगों ने फायरिंग की तो उस टाइम विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था और सागर पाल पीछे बैठा था, जिसने सलमान के घर पर फायरिंग की। वहीं, आज मंगलवार को दोनों को एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। बता दें पुलिस ने दोनों आरोपियों के लिए 14 दिनों की हिरासत की मांग की है, जिसमें पुलिस ने साजिश का पता लगाने और घटना के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान को आधार बनाया है।
सलमान के अलावा कोई और तो नहीं था टारगेट?
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान फायरिंग करने की बात को स्वीकार किया है। वहीं, पुलिस ने अपने रिमांड नोट में कहा है कि जांच करने के लिए आरोपी की हिरासत की आवश्यकता है, जिससे पता लग सके कि क्या आरोपियों ने लमान खान के अलावा किसी और पर हमला करने की योजना थी? इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने साफ किया है कि अभी तक फायरिंग में यूज होने वाली गन बरामद नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हसीना की खूबसूरती पर फिदा हुए Munawar Faruqui, बोले- हाय….
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines