Gadar 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है।
फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर बेहद शानदार है। फिल्म के ट्रेलर में तारा सिंह (सनी देओल) का वहीं पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं, सकीना के रोल में अमीषा पटेल भी खूब जच रही है। फिल्म के ट्रेलर को ‘जी स्टूडियो’ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है।
कैसा है फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर?
फिल्म ‘गदर 2’ के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि गदर 2 की कहानी पहले पार्ट से 24 साल आगे बढ़ गई है। साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। तारा सिंह और सकीना का बेटा चरणजीत सिंह उर्फ जीते भी बड़ा हो गया है और वह पाकिस्तान आर्मी की चंगुल में फंस गया है। ऐसे में तारा सिंह इस बार अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान से लोहा लेते नजर आएंगे।
ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की पूरी टीम एक साथ दिखी
फिल्म के ट्रेलर को देखते ही फैंस में ‘गदर 2’ के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं, अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में पूरी टीम को साथ देखा गया।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा जीते का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में उनकी भी झलक देखने को मिल रही है और उन्होंने भी शानदार रोल प्ले किया है। वहीं, इस फिल्म के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाया था और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘गदर 2’ भी आने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी
14 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
57 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
7 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines