Gadar-2 को लेकर भड़का पाकिस्तानी एक्टर, सनी देओल को किया चैलेंज, कहा- दम है तो...

Pakistani Actor Moammar Rana on Sunny Deol

Pakistani Actor Moammar Rana on Sunny Deol

Pakistani Actor Moammar Rana on Sunny Deol: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के 13 दिनों के अंदर ही बंपर कमाई करते हुए अपने क्लब में 410 करोड़ शामिल कर लिए हैं। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिर पर फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन सनी की फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कमाल की बात ये है कि फिल्म ने हिंदुस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान में हंगामा मचा रखा है। कुछ समय पहले फिल्म को लेकर पाकिस्तानी रिएक्शन सामने आया था।

वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्य सनी देओल को पाकिस्तान आने का चैंलेज देते हुए नजर आ रहा था। वहीं अब पाकिस्तान के एक एक्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सनी देओल की ‘गदर 2’ पर भड़कता हुआ नजर आ रहा है और सनी देओल को पाकिस्तान आने का चैंलेज कर रहा है।

Gadar 2 पर बोले पाकिस्तानी एक्टर Moammar Rana

हाल में पाकिस्तानी एक्टर मुअम्मर राणा (Moammar Rana) पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने सनी देओल की फिल्म को लेकर बात की। पाकिस्तानी यूट्यूबर ने एक्टर से पूछा कि सनी देओल ने इस समय ‘गदर’ मचाया हुआ है। जैसे सनी देओल हैंडपंप से पूरे पाकिस्तान को पेल रहा। आपका इस पर क्या कहना है?

एक बार लाहौर तो टाप कर दिखाए – Moammar Rana

पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली की इस बात पर पाकिस्तानी एक्टर मुअम्मर राणा (Moammar Rana) कहते हैं कि ‘फिल्म में घुसा रहा है, लेकिन एक बार लाहौर तो टाप के दिखाए। जैसे फिल्म में आया है ऐसे ही लाहौर आकर दिखाए। फिल्म में हमारे पाकिस्तानी सैनिकों को ऐसे दिखाया है जैसे उनसे हिला ही नहीं जाता बेचारो से, जिस तरह से वो अकेला ही मारे जा रहा है सबको’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ