Sunny Deol Gadar 2 OTT Release: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने तहलका मचाया हुआ है। सनी देओल (Sunny Deol) की ये फिल्म धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई नए रिकार्ड्स सेट कर दिए। साथ ही ये फिल्म एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इन दोनों कलाकारों की लव स्टोरी देखकर फैंस एक बार फिर दिल हार बैठे। ऐसे में इस फिल्म का क्रेज अभी तक बरकरार है। इसी बीच अब फिल्म की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने अतरंगी ड्रेस से छुपाई अपनी शक्ल, क्या एक्ट्रेस पर हुआ सगाई का असर?
सनी देओल ने दी जानकारी
दरअसल, अब ‘गदर 2’ की OTT रिलीज (Gadar 2 OTT Release) को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने अब ‘गदर 2’ की OTT रिलीज का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। बहुत जल्द ही ये फिल्म फैंस को OTT प्लेटफार्म पर देखने का मौका मिलेगा। अब खुद ही सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म का एक इंटेंस पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि उनकी फिल्म कब और किस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम की जाएगी।
इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म
एक्टर ने इस राज से पर्दा उठा ही दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘उल्टी गिनती शुरू होती है! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में ZEE 5 पर आ रही है।’ अब इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। जो ये फिल्म सिनेमाघरों में देख चुके हैं उन्हें ये फिल्म दुबारा देखने का बड़ा मौका मिलेगा। साथ ही जिसके पास थिएटर जाकर फिल्म देखने का चांस नहीं था अब वो भी अपने घर बैठे या ट्रेवल करते हुए ये फिल्म देख सकता है।
फिर छाएगा फैंस पर तारा सिंह का खुमार
सिर्फ 2 दिन का इंतजार बाकी है और फिर ये फिल्म ओटीटी पर छाने के लिए भी एकदम तैयार है। लोगों को एंटरटेन करने के लिए तारा सिंह एक बार फिर आने वाले हैं। इस बार ये फिल्म कामयाबी की एक अलग ही मिसाल कायम करेगी। इंडिया और पाकिस्तान की ये जंग देखने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं। अब देखना होगा फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर कैसा रिस्पांस मिलता है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
22 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines