Sunny Deol Recalls Teasing A Girl On Road: ‘गदर 2’ एक्टर सनी देओल हर तरफ छाए हुए हैं। तारा सिंह बनकर उन्होंने सबके दिल एक बार फिर जीत लिए। फिल्म की रिलीज के बाद उनकी फैन फॉलोइंग एक बार फिर आसमान छू रही है। एक्टर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड दिए। रिलीज के 20 दिन बाद भी ये फिल्म देखने वालों की भीड कम नहीं हो रही। जल्द ही ‘गदर 2’ 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इसी बीच अब एक्टर का एक पुराना किस्सा सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Aashiqui 3 के लिए फाइनल हुआ इस एक्ट्रेस का नाम! अब Kartik Aaryan संग मिलेगा रोमांस करने का चांस
सोशल मीडिया पर मचा हडकंप
सबसे शांत और शर्मीले एक्टर कहे जाने वाले सनी देओल ने अपनी जवानी में कितनी बदमाशी की है, उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। उन्होंने अब खुद अपनी एक ऐसी कहानी सुनाई है जिसे सुनकर एक्टर के फैंस को बडा झटका लगेगा। शांत रहने वाले सनी ने सडक चलती एक लड़की के साथ कुछ ऐसा किया था जिसका पता चलते ही सोशल मीडिया पर हडकंप मच गया है। एक्टर की उस हरकत के बारे में सुनकर सभी हैरान हैं।
Image Credit : Instagram
सड़क पर सनी ने लड़की को छेडा
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पुराने दिनों की बातें करते हुए सनी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने एक लड़की को छेड़ा है। इसके चक्कर में वो तो पीटते-पीटते बचे थे। सुनकर आपको भी शॉक लगा होगा लेकिन खुद सनी देओल ने इस बात को रिवील किया है। ये घटना तब की है जब वो स्कूल या कॉलेज में थे। उन्होंने कहा, “जो यंगस्टर्स होते हैं कि जैसी कोई लड़की आई तो छेड़ दिया, छेड़ना मतलब कुछ भी ऐसा बोलना। ये नहीं कि कोई बदतमीजी करनी चाहिए। तो मैं सड़क पर था, गाड़ी में हम लोग जा रहे थे तो कोई खूबसूरत लड़की थी तो मैंने शायद कुछ कहा होगा उसको।”
मार से बचने के लिए अपनाया खास तरीका
सनी ने बताया उसे छेड़ने के बाद, वो अपने दोस्त के घर वापस चले गए और जैसे ही वो बिल्डिंग में घुसे उन्हें गेट पर एक कार के रुकने की जोरदार आवाज आई। एक्टर ने कहा, “मैं ऐसा था जैसे क्या हुआ? मुझे पता चला कि वो उसकी बहन थी। तभी अचानक मेरा गार्ड नीचे चला गया। मैंने कहा मैं गलत हूं। अगर आप मुझे मारना चाहते हैं तो मुझे मारें क्योंकि मैं गलत हूं। अगर मैंने तुम्हारी बहन से कुछ कहा तो मैं गलत हूं। ये एक ऐसा तरीका है जिसका मैं हमेशा अपनाता हूं। जब मैं गलत होता हूं तो मैं गलत होता हूं।”
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines