हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gadar 2 ने कमा लिए 500 करोड़, फिर भी इन फिल्मों से पीछे हैं 'तारा सिंह'

विज्ञापन
Gadar 2

Gadar 2: इन दिनों अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अपनी ओपनिंग के बाद ही बेहद शानदार कमाई कर रही है। गदर 2 को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी सनी देओल की फिल्म इन फिल्मों से पीछे है। वैसे तो सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने 500 करोड़ कमा लिए है, लेकिन फिर भी फिल्म चार फिल्मों से पीछे चल रही है।

यह भी पढ़ें- ‘पिक्चर से पहले आता है ट्रेलर’, इस दिन देख पाएंगे Fukrey 3 की मस्ती का छोटा वर्जन

विज्ञापन

500 करोड़ क्लब में Gadar 2 ने की एंट्री

बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने अपनी रिलीज के 24वें दिन 8 करोड़ का कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 501.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बताते चलें कि फिल्म गदर 2 अभी भी इन फिल्मों ने पीछे हैं। इसमें पहले नंबर पर साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2 है। इस फिल्म ने सभी वर्जन में इंडिया में 1030.42 करोड़ा का नेट कलेक्शन किया था। साथ ही फिल्म को तेलुगु के साथ कन्नड, तमिल, मलयालम में भी रिलीज किया गया।

KGF 2 और RRR

वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर में KGF 2 है। इस फिल्म ने सभी वर्जन में इंडिया में 859.70 करोड़ का कारोबार किया। साथ ही फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम में भी रिलीज किया गया। वहीं, तीसरे नंबर पर फिल्म आरआरआर है, जिसने सभी वर्जन में 782.2 करोड़ का कारोबार किया। साथ ही इस फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड, मलयालम में भी रिलीज किया गया।

विज्ञापन

पठान भी लिस्ट में मौजूद

इसके साथ ही चौथे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म पठान है, जिसने इंडिया में 543 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। फैंस को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि गदर 2 का नेट कलेक्शन कितना होता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola