Gadar 2 Box Office Collection Day 37: सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसने उस समय बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसी ही कुछ 22 साल बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी और पिछले महीने 11 अगस्त को रिलीज हुई अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की ‘गदर 2’ के साथ भी देखने को मिला। फिल्म पिछले 37 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार कमाई कर रही है।
भले ही दर्शकों में अब फिल्म का क्रेज कम होता दिख रहा है और कमाई में कमी आती नजर आ रही है, लेकिन फिर भी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के आगे टिक कर खड़ी है। फिल्म ने इतने दिनों में शानदार कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ा और अपना रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 10: ‘जवान’ की कम होती कमाई में फिर आया शानदार उछाल, 10वें दिन लगी इतने करोड़ की लॉटरी
37वें दिन Gadar 2 की कमाई में आया उछाल
ऐसे में Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुाबिक, ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 37) ने 37वें दिन महज 0.70 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 518.42 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 674 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, 37वें दिन की कमाई फिल्म के पिछले 6 दिनों की कमाई से ज्यादा है। फिल्म ने पिछले दो दिनों में महज 50 लाख से लेकर 44 लाख की कमाई की, जिसको देखते हुए 37वें दिन की कमाई अच्छी रही।
वर्ल्डवाइड भी Gadar 2 ने कमाई में मचाया Gadar
भारीतय बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 518.42 करोड़ का शानदार आंकड़ा अपने नाम किया, लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी कमाल कर रही है। सनी देओल की फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, उसके लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाना काफी मुश्किल है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 674 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
44 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines