Gadar 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपने रिलीज के 5 दिनों में बड़ा इतिहास रचते हुए बंपर कमाई कर ली। फिल्म ने 5 दिनों के अंदर ही कमाई के मामले में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं कमाई के मामले में सनी देओल की ‘दहाड़’ ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्ट फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को भी पछाड़ दिया है। फिल्म ने अपने पांचवे दिन 55.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 229.08 करोड़ रहा।
फिल्म (Gadar 2 Box Office Collection) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने अपने ओपनिंग डे पर करीबन 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद चौथे दिन 33 करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: ये हैं India के टॉप Youtubers, कमाई इतनी की उड़ जाएगी नींद
फिल्म ने पार किया 200 करोड़ का आकंड़ा
चौथे दिन के बाद ‘तारा सिंह’ ने अपना जलवा दिखाते हुए पांचवे दिन फिल्म ने अपने क्लब में 55.5 करोड़ रुपये शामिल किए। फिल्म के पांचे दिन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 25 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है। लोग ने देश की आजादी का जश्न ‘तारा सिंह’ के साथ ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ बोलकर मनाया।
‘Gadar 2’ ने अपनी ही ‘Gadar’ को भी पछाड़ा
बता दें कि अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ (Gadar 2) साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्ट फिल्म ‘गदर’ (Gadar) का सीक्वल है, जिसमें फिल्म के आगे की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कुछ किरदार पुराने हैं तो कुछ नए है, जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आ रहे हैं।
कमाल की बात ये है कि 22 साल पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय के हिसाब से 133 करोड़ का कलेक्शन किया था जो काफी बड़ा माना जाता था, लेकिन 22 साल बाद फिल्म ने अपनी ही सीक्वल की कमाई की रिकॉर्ड तोड़ दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
37 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines