Gadar 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। वहीं, अब फिल्म को टक्कर देने के लिए ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने भी सिनेमाघरो में एंट्री कर ली है। सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है और फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन कर रही है।
इस बीच फिल्म का 15वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन कितना कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- ‘पूजा’ ने ओपनिंग डे पर ही ढाया कहर, Dream Girl 2 ने पहले दिन की बंपर कमाई
Gadar 2 के 15वें दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 6.70 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 425.80 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी है, तो देखने वाली बात होगी कि दोनों ही फिल्मों में कैन कितना कलेक्शन कर पाती है।
22 साल बाद पर्दे पर लौटे तारा सिंह और सकीना मैडम
फिल्म ‘गदर 2’ से सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल ने (सकीना मैडम) के किरदार में एंट्री की है। 22 साल बाद ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई है। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और इसी के चलते फिल्म बॉक्स ऑफस पर अपने पैर जमाए हुए है।
फिल्मों का 14 दिनों का कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म के बीते 14 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन 43 करोड़, तीसरे दिन 52 करोड़, चौथे दिन 38 करोड़, 5वें दिन 55.5 करोड़, छठे दिन 27 करोड़, 7वें दिन 23.2 करोड़, 8वें दिन 20.5 करोड़, 9वें दिन 31 करोड़, 10वें दिन 39 करोड़, 11वें दिन 13.5 करोड़, 12वें दिन 12.1 करोड़, 13वें दिन 10 करोड़, 14वें दिन 8.2 करोड़ का कलेक्शन किया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines