Gadar 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की जोड़ी 22 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में नजर आ रही है, जो ‘गदर’ मचा रही है। फिल्म की कहानी 22 साल पहले रिलीज हुई Gadar में दिखाई गई कहानी को आगे ले जाती है। उस कहानी में ‘तारा सिंह’ अपनी पत्नी ‘सकीना’ को लेने के लिए पाकिस्तान जाता है, लेकिन इस बार वो अपने बेटे ‘जीते’ को लेने के लिए पाकिस्तान जाता है और वहां हाहाकार मचा देता है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का एक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (Gadar 2 Opening Day) पर 40 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया है, जो वाकई हैरान करने वाली बात है। हालांकि, अभी सही आकेंडों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर वीकेंड की बात करें तो ये आकेंडे और ज्यादा बढ़ सकते हैं। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, वीकेंड पर फिल्म और अच्छी कमाई की उम्मीद रखती है।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 के बाद अब हो रही ‘Gadar 3’ की तैयारी? फिल्म के इस कलाकार ने दिया बड़ा अपेडट
Gadar 2 के एक्शन ने मचा रखा है कोहराम
फिल्म में किरदारों के लुक्स पर खास ध्यान दिया गया है, जो आज भी 22 साल पहले वाले लुक से मिलते-जुलते हैं। साथ ही फिल्म का एक्शन लोगों का खास ध्यान खींच रहा है। फिल्म में आज भी तारा सिंह उसी जोश के साथ नजर आ रहा है, जिसके जोश के साथ वो ‘गदर’ (Gadar) में नजर आया था। हालांकि, इसकी फिल्म की रिलीज से पहले इसके पहले सीक्वल को भी रिलीज किया गया था, जिसके चलते फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड थे।
https://youtu.be/vhwr4vc_GY0
Akshay Kumar की OMG 2 से टकरा रही है Gadar 2
बता दें कि सनी देओल की ये फिल्म ‘गदर 2’ (Sunny Deol Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ (OH My God 2) के साथ टकरा रही है। हालांकि, कमाई के मामले में सनी देओल, अक्षय कुमार से आगे चल रहे हैं। ‘गदर 2’ का बजट 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
2 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
7 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
8 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
8 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
10 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
18 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines