Upcoming Movies: साल 2023 में सिनेमाघरों में एकसे एक धमाल कर देने वाली फिल्में रिलीज हो रही हैं। नए साल की शुरुआत में शाहरुख खान (ShahRukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर सनी देओल (Sunny Deol) तक, तमाम बादशाओं की फिल्में पर्दे में दिखेंगी। वहीं इसी को देखते इनमें से कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी होने वाला है। बताया जा रहा है रणबीर की ‘एनिमल’ (Animal) और सनी की ‘गदर 2’ (Gadar 2) भिड़ने वाली है।

सनी देओल दो दशक से अधिक समय के बाद गदर 2 में वापस आ रहे हैं और इसने पहले ही सनी अभिनीत पहली फिल्म के रूप में काफी चर्चा बटोरी है, और दर्शकों ने अमीषा पटेल (Ameesha Patel) को काफी पसंद किया था। एक्शन से भरपूर रोमांस ड्रामा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई और जब से सीक्वल का चलन आया, तब से लोग निर्माताओं द्वारा फिल्म के दूसरे भाग को लाने का इंतजार कर रहे हैं।

Animal Movie

खबरों की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट फिक्स कर दी है और यह बॉलीवुड की एक और बड़ी फिल्म से भिड़ने वाली है। एक है संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के डायरेक्शन में बनी ‘एनिमल’ (Animal), जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हैं। बताया जा रहा है कि ये मूवी Independence वीक में 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। दूसरी तरफ ‘गदर’ (Gadar) की बेशुमार सफलता के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर गदर काटने आ रहे हैं। इनकी ‘गदर 2’ भी सिनेमाघरों में इसी तारीख को रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/Cm16mB7IuZF/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दिन हो रिलीज होगी ‘गदर 2’ (Gadar 2 Release Date)

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gadar 2 इस साल 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। एक सूत्र ने मीडिया पोर्ट्ल को बताया, ‘ये एक ऐसी मूवी है, जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई समय नहीं हो सकता है। एडिटिंग वर्क चल रहा है और रिलीज की तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।’

Gadar 2 First Look: गदर 2 में एक्टर ने तोड़ी बैलगाड़ी

जी स्टूडियोज ने गदर 2 सहित इस वर्ष के लिए लाइन में लगी फिल्मों का एक टीजर जारी किया है। जिसमे सनी देओल तारा सिंह वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में एक्टर हाथ से हैंडपंप उखड़ते और पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाते नजर आए, वही इस क्लिप में उन्हें बैलगाड़ी का पहिया उठाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, क्लिप में सनी देओल के फेस पर वैसे ही गुस्से वाले एक्सप्रेशन है जैसे पहली गदर में देखने को मिले थे।

‘गदर 2’ की कुछ- जरूरी कहानी

बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ