Gadar 2 Beats Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने तहलका मचा रखा है। फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और ‘गदर 2’ बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है।
गदर 2 जब से रिलीज हुई है तभी से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। अभी तक सनी देओल की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ‘गदर 2’ ने महज 12 दिनों में ही 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और अब फिल्म शाहरुख खान की पठान को भी क्रॉस करने वाली है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘Sunny Deol’ और ‘Dream Girl’ की टक्कर, एडवांस बुकिंग में ‘Ayushmann Khurrana’ ने मचाया गदर
पठान ने किया इतना कलेक्शन
दरअसल, शाहरुख खान की ‘पठान’ ने 12 दिनों में करीब 430 करोड़ का कारोबार किया था और ‘गदर 2’ का कलेक्शन 400 करोड़ के पार जा चुका है। वहीं, अगर पठान के कुल कलेक्शन की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 654 करोड़ का कलेक्शन किया था।
जल्द 500 करोड़ में एंट्री कर सकती है ‘गदर 2’
‘गदर 2’ की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। बता दें कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉलीवुड की चौथी फिल्म बन गई है, जिसने 400 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।
12 दिनों तक फिल्म ने की डबल डिजिट में कमाई
वहीं, फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। इसके साथ ही बताते चलें कि ‘गदर 2’ की सबसे खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं और 2 वीक डेज में भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई कर रही है, जो बहुत ही शानदार है। वहीं, अब फिल्म जल्द ही शाहरुख खान की पठान के करीब जाने वाली है।
‘गदर 2’ का ग्लोबल कलेक्शन
इसके साथ ही अगर सनी देओल की ‘गदर 2’ के ग्लोबल कलेक्शन की बात करें को फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 506 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है और इसलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाल कर रही है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines