Sunny Deol Gadar 2 To Oscar: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। फिल्म 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने 21वें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल 481.85 करोड़ का आकंड़े पार कर लिया है। वहीं अब उम्मीद लाई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इसी बीच खबर है कि इस फिल्म अब बॉक्स ऑफिस के बाद OSCAR में भी धूम मचाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

दरअसल, ‘गदर 2’ (Gadar 2) के निर्देशन अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने हाल में अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि लोग उनके पास फोन कर रहे हैं और इस फिल्म को ऑस्कर में भेजने को कह रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Gadar 2 के ऑस्कर में जाने पर बोले Anil Sharma

अनिल शर्मा का कहना है कि साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) तो अकैडमी अवॉर्ड्स तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन इसके लिए कोशिश की जा सकती है। उन्होंने बात करते हुए आगे कहा कि ‘हम इस पर काम कर रहे हैं। गदर 2 को भेजा जाना चाहिए’। निर्देशक का ये मानना है कि एक ऑस्कर तो ‘गदर 2’ (Gadar 2) भी डिजर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘इस फिल्म की कहानी 1947 में रिलीज हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी को दिखाती है’।

विज्ञापन

एक दम ओरिजनल स्टोरी है Gadar और Gadar 2

‘गदर 2′ के निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने बात करते हुए कहा कि ”गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) एक दम ओरिजनल कहानी है और ‘गदर 2’ भी’। निर्देशन ने आगे कहा कि ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन हमें अवॉर्ड मिलना चाहिए’। बता दें कि फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अनिल शर्मा का बेटा और एक्टर उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) भी ‘जीते’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ