Gadar Actress Ameesha Patel Dating Rumours: हाल ही में ‘गदर 2’ से लाइमलाइट में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) को लेकर सोशल मीडिया पर इस वक्त कई तरह की रूमर्स उड़ रही हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल आ रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में अब अमीषा एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर के साथ नज़र आईं। इतना ही नहीं वो इस दौरान उस शख्स का प्यार से हाथ थामे चलते हुए भी दिखीं।
यह भी पढ़ें: भद्दी टिप्पणी पर Mansoor Ali Khan ने मांगी माफी, अब सामने आया Trisha का रिएक्शन
अरबाज संग घूमती दिखी अमीषा
ऐसे में अब अमीषा और उस एक्टर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। अब इन दोनों की डेटिंग की अफवाहें खबरों का बाजार गर्म कर रही हैं। बता दें, जिसके साथ अब अमीषा नज़र आई हैं वो कोई और नहीं सलमान खान के भाई और पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) हैं। अब अरबाज और अमीषा को ऐसे साथ देखकर फैंस भी मज़े लेते हुए नज़र आ रहे हैं। अब इनकी डेटिंग रूमर्स हर तरफ फैल गई हैं।
थाईलैंड से आया वीडियो
बता दें, ये दोनों इस वक्त थाईलैंड में हैं और वीडियो वहीं से वायरल हुआ है। पहले थाईलैंड की सड़कों पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे चलते दिखे थे। इसके बाद अमीषा को एक क्लब में ‘गदर 2’ के गाने पर जमकर थिरकते हुए देखा गया। इस दौरान भी अरबाज उनके साथ दिखे और देखते हुई देखते वो भी अमीषा के साथ नाचने लगे। ऐसे में अब ये वीडियो इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। ऐसे में देखते हैं यूजर्स का इस वीडियो पर क्या कहना है।
उडी डेटिंग की अफवाह
एक शख्स ने इस पर कमेंट किया है, ‘वाह, ये एक अच्छी जोड़ी बनेगी।’ एक ट्रोलर ने कमेंट किया, ‘अरबाज भाई फार्म हाउस ले जाओ।’ तो कोई बोला, ‘उन्हें डेट करना चाहिए।’ तो किसी ने कहा, ‘जवानी सिर चढ़के बोल रही है इस बूढ़ी के।’ अब कुछ इसी तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन दोनों को डेट करना चाहिए। वैसे अमीषा भी सिंगल हैं और अरबाज का भी ब्रेकअप हो चुका है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
29 mins agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
3 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
4 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
5 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
6 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines