हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gadar 2 के 'तारा सिंह' का क्या है असली नाम, क्यों एक्टर को करना पड़ा ऐसा?

विज्ञापन
Sunny Deol Real Name

Sunny Deol Real Name: बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के नाम से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस उनको एक बार फिर ‘तारा सिंह’ के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक्टर भी फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं, लेकिन क्या आप तारा सिंह का असली नाम जानते हैं? नहीं जानते तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

आपके तारा सिंह यानी सनी देओल का असली नाम ‘अजय सिंह देओल’ (Ajay Singh Deol) है। हालांकि, फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। दरअसल, उनके घर का नाम सनी है। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एंट्री के बाद अपना नाम सनी देओल (Ajay Singh Deol-Sunny Deol) ही रख लिया।

यह भी पढ़ें: अपने ‘स्टारडम’ के लिए Shah Rukh Khan के लाडले Aryan Khan ने गवा दिया बड़ा मौका! अब क्या होगा?

Bobby Deol ने भी अपना किया था नाम चेंज

अपने बड़े सनी देओल की तरह की छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) ने भी इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल दिया था। उनका असली नाम विजय देओल (Vijay Deol) हैं। इसी तरह दोनों भाई अजय-विजय इंडस्ट्री में सनी-बॉबी नाम से जाने जाते हैं। दोनों इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं और कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं।

Gadar 2 की प्रमोशन में बिजी हैं एक्टर 

वहीं, अगर सनी देओल की फिल्म के बारे में बात करें तो, एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। अनिल शर्मा (Anil Sharma) द्वारा निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) 22 साल बाद एक बर फिर बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें