Sunny Deol: अपनी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सनी देओल (Sunny Deol) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्टस की माने तो, लोकसभा सांसद और एक्टर सनी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि एक्टर पर करीब 56 करोड़ के बकाया राशि को लेकर नोटिस भेजा गया है। खबर है कि इस लोन में गारंटर में सनी देओल के पिता और एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम लिखा गया है। बैंक की ओर से सनी देओल को 56 करोड़ रुपये और ब्याज की रिकवरी का नोटिस दिया गया है।
रकम की अदायगी न होने पर जुहू के सनी विला की बिक्री का नोटिस लगाया गया है। हालांकि, 11 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचा रखा है। ऐसे में उनके ऊपर करोड़ों का बकाया न चुकाने का आरोप काफी हैरान करने वाला है। एक्टर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 9 दिनों के अंदर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 vs Jailer Box Office Collection: तारा सिंह को पीछे छोड़ आगे निकले थलाइवा, 9वें दिन रचा जबरदस्त इतिहास
Sunny Deol पर लटक रही नीलामी की तलवार
रिपोर्ट्स की माने तो, अगर सनी देओल बैंक का कर्ज नहीं चुकाते हैं तो उनकी एक बड़ी प्रॉपर्टी की नीलामी हो सकती है। बैंक की ओर से बताया गया है कि एक्टर पर बैंक का बड़ा कर्ज था, जिसकी रिकवरी के लिए अब बैंक द्वारा एक्टर मुंबई में स्थित प्रॉपर्टी को नीलाम करने का ऐड भी निकाला है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने बैंक से अक बड़ा लोन लिया है।
25 सितंबर को Sunny Deol के बंगले की नीलामी
बताया जा रहा है कि बैंक की ओर से सनी देओल की बंगले ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को रखी गई है। साथ ही खबरों की माने तो, बैंक के ओर से एक्टर के बंगले की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें कि दें कि एक्टर की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 9 दिनों के अंदर कुल 335 करोड़ रुपये अपने क्लब में शामिल कर लिए हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines