हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'अगर पाकिस्तानियों संग काम किया, तो देशद्रोह...', Pahalgam Attack के बाद FWICE की मांग

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन
FWICE, Pahalgam attack

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग उठ रही है। इस हमले के भारत ने पाकिस्तानी के खिलाफ सख्त रवैया दिखाया और कई बड़े फैसले कर डाले। इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने भी बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया। वहीं, अब एफडब्ल्यूआईसीई का कहना है कि अगर कोई भारतीय सदस्य, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है, तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि एफडब्ल्यूआईसीई ने और क्या कहा?

एफडब्ल्यूआईसीई की मांग

दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के महासचिव अशोक दुबे ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है। एएनआई से बात दुबे ने कहा कि ये देशहित का मामला है और राष्ट्र सबसे पहले आता है। हाल ही में पहलगाम में हुए हमले सहित लगातार हो रहे हमले शर्मनाक हैं।

कोई पाकिस्तानियों संग काम नहीं करेगा

उन्होंने आगे कहा कि हमने फिर से एक प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इंडिया के किसी भी सदस्य को पाकिस्तानी कलाकारों या तकनीशियनों के साथ काम करते हुए पाया गया, तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनके साथ काम करना बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि एफडब्ल्यूआईसीई से जुड़े सभी संगठनों को पत्र भी भेज दिया गया है।

देशद्रोह का मामला होगा दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि इनफार्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्री को भी पत्र लिखकर कहा गया है कि वे एक अधिसूचना जारी करें कि अगर कोई भारतीय सदस्य पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। दुबे ने कहा कि हम अपने साथ जुड़े सभी संगठनों को पत्र लिख रहे हैं। अगर कोई दोबारा ऐसी एक्टिविटी करता पाया गया, तो उसे इंडस्ट्री में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर भी बैन

दुबे ने कहा कि हिंदुस्‍तान का कोई भी सदस्‍य अगर उनके साथ काम कर रहा है, तो उसके ऊपर देशद्रोह का मुकद्दमा किया जाएगा, जिससे वो ये सब करने से पहले 1000 बार सोचे। गौरतलब है कि इसके पहले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई है। दुबे ने एएनआई को बताया कि उन्होंने पहले ही निर्माता विवेक अग्रवाल को एक पत्र लिखकर फिल्म को रिलीज न करने के लिए कहा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो एफडब्ल्यूआईसीई इससे जुड़े ‘हर यूनिट सदस्य के साथ सहयोग करना बंद कर देगा’।

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal Vs Neeraj Goyat… ‘बैटलग्राउंड’ फिर बना अखाड़ा, वायरल हुआ लड़ाई का वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें