Fukrey 3 Review: दिल्ली के बैकबेंचर्स की कहानी फुकरे 2013 से 2023 तक अपने तीसरे पड़ाव पर पहुंच चुकी है। एमसीडी स्कूल के बैक-बेंचर्स, यानि हनी, चूचा, लाली और इस फेर में बार-बार फंसते जफर भाई की कहानी…चूचा के आड़े-टेढ़े सपनों से उनका उतना ही बेहूदा मतलब निकालकर लॉटरी जीतने से लेकर, 2017 में चूचा के डेजा-चू, यानि फ्यूचर देखने की कला से होते हुए…अब यूरीन और पसीने से पेट्रोल बनने तक अजीबोरीब आइडिया से पहुंच चुका है। हर कहानी में मतलब तलाशते, हर डॉयलॉग में वजन तलाशते, हर किरदार में स्वैग तलाशने वाली ऑडियंस को, इन सारी बातों को सिरे से नकारने वाली फुकरे की कहानी में हर बार स्वाद आता है। फुकरों की यह कहानी, दिल्ली के छोले-भटूरे जैसी है, जिसमें हेल्थ बिगड़ने की पूरी-पूरी संभावना के साथ, स्वाद की पूरी गारंटी मिलती है।
यह भी पढ़ें: महज 2-3 घंटे की परफॉर्म के लिए इतना चार्ज करती हैं Sapna Choudhary, बन गईं लग्जरी घर और कारों की मालकिन
कैसी है कहानी
फुकरे-3 की शुरुआत होती है, ओपनिंग क्रेडिट सॉन्ग के साथ, जिसमें आपको फास्ट फॉरवर्ड में हनी, चूचा, लाली, भोली, जफर और पंडित जी के अब तक की फुकरापंती का फ्लैशबैक दिखाया जाता है। जहां चीफ मिनिस्टर की फुकरों के लिए खुलवाई गई इलेक्ट्रॉनिक शॉप अब आउटडेटेड हो गई है। भोली को पॉलिटिक्स का ऐसा चस्का लगा है कि अब वह जल-संसाधन मंत्री बनने के लिए दिल्ली के जल माफिया से हाथ मिला बैठी है और फुकरे, पंडित जी के साथ मिलकर भोली के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मगर इस प्रचार के दौरान सुलभ शौचालय के उद्घाटन में चूचा कुछ ऐसा चमत्कार कर बैठता है कि भोली के सामने चूचा को उतारने का फैसला हो जाता है। फुकरों की अजीबोगरीब किस्मत की तरह, इस बार उनकी कहानी अफ्रीका पहुंचती है, जिसके पीछे चूचा का लॉजिक है कि समाज सुधार करने की शुरुआत करने से पहले गांधी जी की तरह एक बार अफ्रीका तो आना जरूरी था।
हंसते-हंसते पेट में होगा दर्द
यह कहानी चूचा के पेट्रोली चमत्कार से होते हुए भोली पंजाबन को दुल्हन बनाने से लेकर पानी बचाने के मैसेज के मोड़ से गुजरते हुए चूचियापा तक पहुंचती है और ढाई घंटे की इस फुकरा राईड में आप हंस-हंसकर लोट-पोट होते रहते हैं। फुकरे 3 की सबसे खास बात है, इतनी बेहूदा स्टोरी सोचकर, उसे इतना दिलचस्प तरीके से दिखाना कि आप हंसते-हंसते देखे और रोलर-कोस्टर राइड में बैठकर बिना सोचे समझे थिएटर से फ्रेश होकर निकलना। राइटर विपुल विग की राइटिंग फुकरे से लेकर फुकरे 3 तक कमाल है, और इस बार तो विपुल ने ऐसे कॉमिक ब्लॉक्स लिखे हैं कि आपके पेट में दर्द हो जाएगा। डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने फुकरों का ट्रेड मार्क स्टाइल बनाए रखा है, इस कॉमिक स्टोरी के एंटरटेनमेंट राइड में आपको जो झटके मिलते हैं, वो डायरेक्टोरिएल ब्रिलिएंस का सुबूत है।
मजा न आए तो पैसे वापस
परफॉरमेंस के लिहाज से इस बार भी फुकरों की टीम में चूचा का चूचिपाया अव्वल आया है। वरुण शर्मा की कॉमिक टाइमिंग जानदार-शानदार और बेमिसाल है। हनी भाई – फुकरों की अड़बंगी टीम के सबसे समझदार मेंबर हैं, और उनके दिल दहला देने वाले कॉन्क्लूजन कमाल हैं। पुलकित ने भी कमाल काम किया है। लाली की चाय की रेसिपी वाले कॉमिक ब्लॉक पर आपके पेट में हंसते-हंसते बल पड़ने की पूरी गारंटी है, मनजोत का काम बेहतरीन है। पंडित जी बने पंकज त्रिपाठी के एक्सप्रेशन्स पर आपका हंस-हंस कर बुरा हाल होना तय है। भोली पंजाबन बनी ऋचा चढ्ढा ने 10 साल बाद भी अपने कैरेक्टर को एक सेकेंड के लिए भी हिलने नहीं दिया है। बिना दिमाग की इस कहानी में एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला है और गारंटी है, मजा ना आए, पैसे वापस।
फुकरे 3 को 4 स्टार।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
45 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines