Fukrey 3 OTT Release On Diwali: बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। ऐसे में इस फिल्म की तीसरी किश्त यानी ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं, अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: सुहाना खान की फिल्म The Archies का हिस्सा होंगे शाहरुख खान? अपनी लाड़ली के लिए कर सकते हैं खास रोल
दिवाली पर होगी ओटीटी पर रिलीज
ऐसे में जो लोग इस फिल्म को किसी वजह से थिएटर्स में नहीं देख पाए, ये उनके लिए एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। साथ ही जो लोग दोबारा से इस फिल्म को देखना चाहते हैं अब वो भी घर बैठे-बैठे या फिर ट्रेवल करते हुए आराम से फुकरे का लुफ्त उठा सकते हैं। अब सिनेमाघरों के बाद ‘फुकरे 3’ में ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार है। दिवाली के खास मौके पर ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। आप इस फिल्म को कहां देख सकते हैं ये भी जान लेते हैं।
इस प्लेटफार्म पर होगा धमाका
‘फुकरे 3’ अब दिवाली पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन के बावजूद भी पैसा देना होगा। लेकिन ये क्या फंडा है ये जानना बेहद जरूरी है। दरअसल, इस फिल्म को सिर्फ रेंट के आधार पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन जल्द ही ‘फुकरे 3’ आप मुफ्त में भी देख पाएंगे। इसे बेहद जल्द मुफ्त में भी प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम किया जाएगा।
सब्सक्रिप्शन के बाद भी खर्च होंगे पैसे
फिलहाल अगर आप दिवाली पर ये फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें, फुकरे 3 तीन दोस्तों की कहानी है। फिल्म में सबसे ज्यादा भोली पंजाबन के रोल को पसंद किया गया है। वहीं, कमाई की बात करें तो ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 127 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines