Fukrey 3, Chandramukhi 2 या The Vaccine War, चौथे दिन कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Fukrey 3, Chandramukhi 2 and The Vaccine War Box Office Collection Day 4 (May Earn): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3, चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर के बीच जबरदस्त टक्कर है। तीनों ही फिल्में कमाई के लिए खूब जद्दोजहद कर रही है।हालांकि इन फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन बीत गए है, लेकिन […]

---विज्ञापन---

Fukrey 3, Chandramukhi 2 and The Vaccine War Box Office Collection Day 4 (May Earn): इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3, चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर के बीच जबरदस्त टक्कर है। तीनों ही फिल्में कमाई के लिए खूब जद्दोजहद कर रही है।

हालांकि इन फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन बीत गए है, लेकिन फिर भी इन फिल्मों के लिए कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये फिल्में अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई कर सकती है। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस से उतरने को तैयार नहीं Jawan, 25वें दिन भी Shahrukh Khan की फिल्म करेगी धमाका

‘फुकरे 3’ और ‘चंद्रमुखी 2’

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर फिल्म ‘फुकरे 3’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन भारत में 15.00 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं, अगर फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की बात करें तो ये फिल्म रिलीज के चौथे दिन सभी भाषाओं में भारत में 6.25 करोड़ की कमाई कर सकती है।

‘द वैक्सीन वॉर’

वहीं, अगर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन भारत में 2.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये सभी फिल्मों के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।

सभी फिल्मों की बीते तीन दिनों की कमाई

इसी के साथ अगर ‘फुकरे 3’ की बीते तीन दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.82 करोड़, दूसरे दिन 7.81 और तीसरे दिन 11.67 और चौथे दिन 15.00 करोड़ का कारोबार कर सकती है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.30 करोड़ हो जाएगा।

‘चंद्रमुखी 2’ की बीते तीन दिनों की कमाई

वहीं, अगर फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की बीते तीन दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़, दूसरे दिन 4.35 करोड़, तीसरे दिन 5.05 करोड़ और चौथे दिन 6.25 करोड़ की कमाई ये फिल्म कर सकती है। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 23.90 करोड़ हो जाएगी।

‘द वैक्सीन वॉर’ की बीते तीन दिनों की कमाई

वहीं, अगर ‘द वैक्सीन वॉर’ की बीते तीन दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 0.85 करोड़, दूसरे दिन 0.9 करोड़, तीसरे दिन 1.75 और चौथे दिन 2.50 की कमाई कर सकती है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कारोबार 6.00 करोड़ हो जाएगा।

First published on: Oct 01, 2023 09:53 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें