Fukrey 3 ने 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर बनाई जगह, तो Chandramukhi 2 और The Vaccine War की हालत खराब

Box Office Collection Day 5 (May Earn)

Box Office Collection Day 5 (May Earn)

Fukrey 3, Chandramukhi 2 and The Vaccine War Box Office Collection Day 5 (May Earn): सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों ने एक साथ एंट्री की है। बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3, चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर के बीच जबरदस्त टक्कर है। तीनों ही फिल्में कमाई के लिए खूब हाथ-पैर मांग रही है।

विज्ञापन

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये फिल्में अपनी रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई कर सकती है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

‘फुकरे 3’ 5वें दिन करेगी इतना कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर फिल्म ‘फुकरे 3’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के 5वें दिन भारत में 12.00 करोड़ की कमाई कर सकती है।वहीं, अगर फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की बात करें तो ये फिल्म रिलीज के 5वें दिन सभी भाषाओं में भारत में 6.00 करोड़ की कमाई कर सकती है।

विज्ञापन

‘द वैक्सीन वॉर’ कर सकती है इतनी कमाई

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के 5वें दिन भारत में 1.80 करोड़ की कमाई करा सकती है। हालांकि ये सभी फिल्मों के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।

‘फुकरे 3’ की बीते चार दिनों की कमाई

वहीं, अगर ‘फुकरे 3’ की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.82 करोड़, दूसरे दिन 7.81, तीसरे दिन 11.67 और चौथे दिन 15.00 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, 5वें दिन ये फिल्म 12.00 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.48 करोड़ हो जाएगा।

विज्ञापन

‘चंद्रमुखी 2’ की बीते चार दिनों की कमाई

साथ ही अगर फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़, दूसरे दिन 4.35 करोड़, तीसरे दिन 5.05 करोड़ और चौथे दिन 6.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं, ये फिल्म 5वें दिन 6.00 करोड़ की कमाई कर सकती है। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 30.45 करोड़ हो जाएगी।

‘द वैक्सीन वॉर’ की बीते चार दिनों की कमाई

वहीं, फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 0.85 करोड़, दूसरे दिन 0.9 करोड़, तीसरे दिन 1.75 और चौथे दिन 2.50 की कमाई की है। वहीं, ये फिल्म 5वें दिन 1.80 करोड़ की कमाई कर सकती है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.55 करोड़ हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ