Fukrey 3 ने टिकट खिड़की पर बनाई जगह, 7वें दिन इतने करोड़ की कमाई करेगी फिल्म
Edited By Nancy Tomar

Fukrey 3 Box Office Collection Day 7 (May Earn)
Edited By Nancy Tomar

Fukrey 3 Box Office Collection Day 7 (May Earn)
Fukrey 3 Box Office Collection Day 7 (May Earn): बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘फुकरे 3’ ने 28 सितंबर को एंट्री की थी। अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.82 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।
वहीं, अब हम आपको इस फिल्म के 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ‘फुकरे 3’ अपनी रिलीज के 7वें दिन कितनी कमाई कर सकती हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Video Viral: शर्लिन चोपड़ा ने रेत पर लिखा एक शख्स का नाम, यूजर्स ने पूछा- कौन है मिस्ट्री बॉय, बता दीजिए
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘फुकरे 3’ अपनी रिलीज के 7वें दिन भारत में 4.00 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।
इसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 63.28 करोड़ हो जाएगा। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ भी अच्छी कमाई कर रही है। इसके बीच ‘फुकरे 3’ कैसे अपना कलेक्शन कर पाएगी ये देखने वाली बात होगी।
वहीं, अब अगर ‘फुकरे 3’ के बीते 6 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 8.82 करोड़, दूसरे दिन 7.81, तीसरे दिन 11.67, चौथे दिन 15.00 करोड़, 5वें दिन 11.69 करोड़ और 6वें दिन 4.11 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि वीकेंड आ रहा है तो मेकर्स को फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।
इसी के साथ अगर फिल्म ‘फुकरे 3’ की बात करें तो इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। साथ ही फुकरे 3 में कई स्टार्स ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में अली फजल भी हैं, जो शानदार किरदार में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: